MP News: ये है सरकारी अस्पतालों की दशा! OT अटेंडर ने डॉक्टर बन कर दी महिला की सर्जरी, ऐंठी मोटी रकम
नर्मदापुरम का सरकारी अस्पताल
Narmadapuram News: हमारे देश डॉक्टरों को भगवान माना जाता है. जब भी कोई बीमार पड़ता है या फिर स्थिति गंभीर होती है तो वह सीधे अस्पताल की ओर दौड़ता है. हर मरीज को ये उम्मीद होती है कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टर उसकी जान बचा लेगा. लेकिन एमपी के नर्मदापुरम से जो खबर सामने आई वो आपको एक बार सोचने पर जरूर मजपूर कर देगी.
सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था चकनाचूर
इस सनसनीखेज खबर सामने आई है, जिसने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की कमियों को पूरी तरह से उजागर कर दिया है. यहां पिपरिया सिविल अस्पताल में किसी डॉक्टर ने नहीं, बल्कि एक OT अटेंडेंट ने सर्जन की भूमिका निभाई और एक महिला की सर्जरी की. सबसे बड़ी बात कि ये ऑपरेशन बिना किसी डॉक्टर की निगरानी में बिना मेडिकल जांच और ओपीटी पर्ची के बिना किया गया.
20-22 साल की एक युवती की सर्जरी
आरोप है कि OT अटेंडेंट बरसाती लाल मांझी ने 20-22 साल की एक युवती की सर्जरी की, जो हाल ही में मां बनी थी. न तो कोई OPD पर्ची थी, और न ही किसी डॉक्टर ने जांच की थी बस सीधे सर्जरी कर दी गई. ये मामला यहीं खत्म नहीं हुआ बल्कि महिला को 7 से 8 बार अस्पताल बुलाया और हर बार ड्रेसिंग के बहाने उससे 1000 से 1500 रुपये तक वसूले गए. यानी कुलमिलाकर महिला से 10 हजार रुपये तक की रकम ऐंठी गई.
स्वास्थ्य विभाग ने दिए जांच के आदेश
पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि यह कोई अकेली घटना नहीं है. आरोपी ने पहले भी किसी भी डॉक्टर की जानकारी के बिना सर्जरी की हैं. फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.
ये भी पढ़ें: मऊगंज में सड़क के निर्माण में धांधली! अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप, घटिया निर्माण पर ग्रामीणों में आक्रोश