MP News: इंदौर में वर्ल्ड कप फाइनल मैच खत्म होने तक रुकी रही शादी, स्टेज पर न दूल्हा न दुल्हन, भारत की जीत के बाद हर कोई आ गया ऑन द फ्लोर

MP News: सभी लोग लगातार मैच के स्कोर को देखते रहे. जैसे ही भारत ने जीत हासिल की, उनके चेहरों पर मुस्कान और उत्साह देखने लायक था.
Everyone was busy watching the match at the wedding taking place in Indore. everyone started dancing in victory

इंदौर में हो रही शादी में हर कोई मैच देखने में लगा हुआ था. जीत के सभी झूमने लगें

MP News: इंदौर में टी20 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत का जश्न तो पूरे देश में मनाया गया. इंदौर में लाखों लोगों ने घर से निकलकर भारत की जीत का जमकर जश्न मनाया, लेकिन इंदौर में एक शादी में जिस तरह से वर्ल्ड कप जीत का जश्न मनाया गया वह भी शादी वाले परिवार के लिए ऐतिहासिक हो गया. यहां शादी के दौरान बाराती और घराती मैच के रिजल्ट तक शादी रोके रहे.

भारत की जीत के साथ ही माहौल हुआ खुशनुमा

दूल्हा-दुल्हन और उनके साथ ही बाराती और घराती सब मोबाइल फोन में चिपके हुए थे. सभी लोग लगातार मैच के स्कोर को देखते रहे. जैसे ही भारत ने जीत हासिल की, उनके चेहरों पर मुस्कान और उत्साह देखने लायक था. शादी के फंक्शन के दौरान हर कोई नीरस ही नजर आ रहा था, यहां तक कि शादी में गाने बजाने आए ऑर्केस्ट्रा कलाकार भी बेहद ही नीरस भरा माहौल बनाए हुए थे. लेकिन भारत की जीत के साथ ही शादी का पूरा माहौल बदल गया. एक एक कर सभी बरती और घराती डांस फ्लोर पर पहुंच गए और जमकर नचना गाना शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें: सड़कों पर गड्ढों की समय से पहले होगी पहचान, जल्द सुधार के लिए PWD बना रहा ऐप, आम लोग फोटो खींच विभाग को कर सकेंगे सूचित

मैच जीतने के बाद शादी की खुशियां कई गुना बढ़ी

नीरस ऑर्केस्ट्रा में भी जान आ गई और कलाकारों ने ऐसे गाने बजाना शुरू किए कि हर कोई थिरक उठा. शादी थी तो फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी हो रही थी, लेकिन भारत की जीत का जो पल कैमरा में कैद हुआ है, वो लाजवाब है. मैच खत्म होने तक शादी रुकी हुई रही और मैच जीतने के साथ ही शादी की खुशिया कई गुना अधिक बढ़ गई.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें