MP में महंगाई की ‘दोहरी मार’ पेट्रोल-डीजल के रेट में 3 ₹ इजाफा; जानें किस शहर में कितना बढ़ा दाम

प्रधानमंत्री मोदी लगातार लोगों से पेट्रोल और डीजल का कम इस्तेमाल करने की बात कह चुके हैं. पीएम मोदी की अपील का असर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से लेकर तमाम मंत्री, विधायकों और जन प्रतिनिधियों पर दिखाई दे रहा है.
People filling petrol at a pump in Bhopal.

भोपाल में पंप पर पेट्रोल भरवाते लोग.

MP News: देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के साथ ही मध्य प्रदेश में भी इसका असर पड़ा है. मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के रेट में 3 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है. इससे अब आम आदमी की जेब पर असर पड़ेगा. राजधानी भोपाल, इंदौर समेत तमाम शहरों में पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए रेट 15 मई से ही लागू हो गए हैं.

भोपाल में पेट्रोल की कीमत 109.70 रुपये पहुंची

राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये के पार निकल गई है. अभी तक भोपाल में पेट्रोल 106.56 रुपये प्रति लीटर मिलता था, लेकिन अब 109.70 रुपये हो गया है. वहीं डीजल की कीमत में 3 रुपये 11 पैसे का इजाफा किया गया है. जिससे अब डीजल की नई दरें 95.04 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई हैं. इसी तरह इंदौर में पेट्रोल की कीमत 106.55 रुपये से बढ़कर 109.86 पहुंच गई है.

जानें इन शहरों में पेट्रोल और डीजल के नए रेट

जबलपुर

पेट्रोल प्रति लीटर

पहले अब
106.58 109.87

इंदौर

पेट्रोल प्रति लीटर

पहले अब
106.55 109.86

डीजल प्रति लीटर

पहले अब
91.94 95.06

सागर

पट्रोल प्रति लीटर

पहले अब
108.05 110.34

डीजल प्रति लीटर

पहले अब
92.38 95.47

ग्वालियर

पेट्रोल प्रति लीटर

पहले अब
106.27 110.02

डीजल प्रति लीटर

पहले अब
91.66 95.19

उज्जैन

पेट्रोल प्रति लीटर

पहले अब
106.90 110.16

डीजल प्रति लीटर

पहले अब
92.26 95.34

दमोह

पेट्रोल प्रति लीटर

पहले अब

107.01 110.29

डीजल प्रति लीटर

पहले अब

92.34 95.42

पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने से आम जनता की जेब पर पड़ेगा बोझ

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से आम जनता को महंगाई की दोहरी मार का सामना करना पड़ सकता है. जहां एक ओर पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने से रोजमर्रा की आवाजाही की लागत बढ़ेगी. वहीं दूसरी ओर ईंधन के रेट बढ़ने से कई चीजों के दाम बढ़ सकते हैं. ढुलाई के रेट बढ़ने से सबसे ज्यादा असर होता है. ट्रांसपोर्ट पर सबसे बड़ा असर होता है.

राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां पहले से ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट की दिक्कत थी. ऐसे में पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने के कारण लोगों को अपने कन्वेंस से जाना भी महंगा पड़ेगा. खासतौर से वो लोग जिनका फील्ड वर्क का काम है, या फिर हर दिन ऑफिस और काम पर जाने वाले लोगों पर इसका असर पड़ेगा.

PM मोदी और CM मोहन पहले ही कर चुके हैं अपील

मिडिल ईस्ट में ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में क्रूड सप्लाई पर असर पड़ा है. इसका प्रभाव भारत में भी देखने को मिला है. प्रधानमंत्री मोदी लगातार लोगों से पेट्रोल और डीजल का कम इस्तेमाल करने की बात कह चुके हैं. पीएम मोदी की अपील का असर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से लेकर तमाम मंत्री, विधायकों और जन प्रतिनिधियों पर दिखाई दे रहा है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खुद अपने काफिले की गाड़ियों में कटौती की है. अब मुख्यमंत्री के काफिले में 13 के बजाय 7 गाड़ियां चल रही हैं. प्रदेशभर में कई मंत्री, सांसद और विधायक अपने काफिलों में कटौती करने के साथ ही ई व्हीकल में जाते हुए दिखाई दिए.

एक दिन पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नई दिल्ली के दौरे पर गए थे. इस दौरान उन्होंने शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन तक मेट्रो में सफर करके आमजन को पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूज करने का संदेश दिया था.

ये भी पढ़ें: देवास पटाखा फैक्ट्री में 2 महीने पहले लगी थी आग, बंद करने की जगह लाइसेंस रिन्यू कर दिया; पहले ही दी गई थी चेतावनी

ज़रूर पढ़ें