MP कर्मचारी चयन बोर्ड की पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, सुनील मीना बने टॉपर, ऐसे देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. फाइनल रिजल्ट में सुनील मीना टॉपर बने हैं.
MP Police Constable Final Result

MP Police Constable Final Result

MP Police Constable Result 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. फाइनल रिजल्ट में सुनील मीना टॉपर बने हैं. बोर्ड ने पुलिस कॉन्सटेबल के पदों पर 7500 पदों पर भर्तियां निकाली थी. इसमें कुल 9,78, 059 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. जिसमें योग्य अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है.

मेरिट लिस्ट और स्कोर कार्ड भी अपलोड किया गया

एमपी पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती 205 का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ पर अपलोड कर दिया गया है. इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट के साथ ही मेरिट लिस्ट और स्कोर कार्ड भी अपलोड किया गया है. जिन कैंडिडेट्स ने एग्जाम के सभी चरणों को पास किया है, उन्हीं अभ्यर्थियों का नाम फाइनल रिजल्ट की लिस्ट में शामिल किया गया है.

ऐसे चेक करें रिजल्ट

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके देख सकते हैं.

  • सबसे पहले आपको कर्मचारी चयन आयोगी की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ पर जाना होगा.
  • इसके बाद आपको होम पेज पर MP Police Final Result 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आपको अपना एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करनी होगी.
  • Submit बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा.

खबर अपडेट की जा रही है…

ज़रूर पढ़ें