MP SET Admit Card: MPPSC ने स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट के एडमिट कार्ड किए जारी, इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड
MP SET Admit Card: मध्य प्रदेश स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट एग्जाम 1 मार्च से होंगे. इसके लिए एमपी पब्लिक सर्विस कमीशन ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. लगभग 1.43 लाख अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है.
एमपी सेट के एडमिट कार्ड जारी
MP SET Admit Card: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) ने असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (State Eligibility Test) के एडमिट कार्ड 20 फरवरी को जारी कर दिए हैं. कैंडिडेंट्स MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.
कब से होगी MP SET परीक्षा?
- MP SET के तहत 21 विषयों की परीक्षाएं होंगी.
- ये एग्जाम 1 मार्च 2026 से शुरू होंगे.
- परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की जाएगी.
- इस परीक्षा के तहत दो पेपर होंगे.
- परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी.
- एग्जाम में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी.
किन जिलों में होगी MP SET की परीक्षा?
- MP SET परीक्षा के लिए लगभग 1.43 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.
- इस एग्जाम के लिए मास्टर्स की डिग्री अनिवार्य है.
- MP SET की परीक्षा दो भाषाओं – हिंदी और इंग्लिश में होंगी.
- परीक्षा के लिए मध्य प्रदेश के 11 शहरों- इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, सतना, उज्जैन, नर्मदापुरम, शहडोल, खरगोन और रतलाम में एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं.
परीक्षा पास करने के लिए कितने अंकों की आवश्यकता होगी?
- अनारक्षित और ओबीसी (क्रीमीलेयर) के उम्मीदवारों को MP SET परीक्षा पास करने के लिए 55 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है.
- अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) के परीक्षार्थियों को एग्जाम पास करने के लिए 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं.
- जिन उम्मीदवारों के पास पीएचडी (Phd) की उपाधि है, उन्हें 5 फीसदी अंकों की छूट मिलेगी.
MP SET का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- परीक्षार्थियों को MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा.
- होमपेज पर ‘Admit Cards’ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
- इसके बाद ‘Admit Card – State Eligibility Test 2025’ के लिंक विकल्प पर क्लिक करना होगा.
- उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि एंटर करके वेरिफिकेशन कोड डालकर लॉनइन करना होगा.
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देने लगेगा.