MP Weather Big Update Today: मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, अगले 24 घंटे बेहद कठिन, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
मध्य प्रदेश मौसम अपडेट
MP Weather Pattern Change: मध्य प्रदेश फिलहाल भीषण गर्मी के दौर से गुजर रहा है. उज्जैन, इंदौर और रतलाम में तापमान 42 डिग्री के पास पहुंच गया है. लू और बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है. हालांकि राहत की खबर ये है कि एमपी के कुछ जिलों में बुधवार को हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है. आइए जानते है आज कैसा रहेगा मौसम.
इन शहरों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के 19 जिलो में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इनमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली शामिल हैं. मंगलवार को खजुराहो में सबसे अधिक तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया. भोपाल, इंदौर और जबलपुर जैसे प्रमुख शहर भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं. हालांकि कुछ इलाकों में तापमान में थोड़ी गिरावट भी दर्ज की गई.
यहां पड़ेगी भीषण गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, रतलाम, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, कटनी, उमरिया, मंडला, शहडोल, डिंडौरी और अनुपपुर में तेज गर्मी पड़ेगी.
राजधानी भोपाल का हाल
राजधानी भोपाल की बात करें तो शहर में 20 साल की सबसे तीखी धूप पड़ रही है. 2007 में सनशाइन रिकॉर्डर में 850 वाट तक आंकड़ा पहुंचा था. इस बार यह 1050 तक पहुंचा चुका है. सुबह 9 बजे से लेकर रात 9 बजे तक 12 घंटे तपिश में गुजर रहे है. मौसम केंद्र में लगे सनशाइन रिकॉर्डर में सुबह 11 बजे तक धूप 850 से 1050 वाट प्रति वर्गमीटर तक दर्ज हो रही है.
20 साल में इतनी तीखी धूप
इससे पहले सर्वाधिक 850 वाट प्रति वर्गमीटर धूप 2007 में दर्ज हुई थी.
यानी 20 साल में इतनी तीखी धूप नहीं हुई. भोपाल में अब अप्रैल ‘नॉर्मल’ नहीं रहा, बल्कि एक्सट्रीम स्विंग वाला महीना बन गया है. लू नहीं, ‘लंबी हीट’ बड़ा संकट बनकर उभरी है.
ये भी पढे़ं: दोस्त की नाबालिग बेटियों के नहाते समय वीडियो बनाया, फिर ब्लैकमेल करके करता था अश्लील हरकतें, पुलिस ने दबोचा