MP Weather Update: एमपी में आंधी-बारिश के साथ जून की शुरुआत, अगले 4 दिन बदला रहेगा मौसम, जानें आपके जिले का हाल
मौसम
Rain Thunderstorm Warning Today: मध्य प्रदेश में मानसून आने से पहले ही प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर सक्रिय बना हुआ है, जिससे भीषण गर्मी पर लगाम लग गई है. प्रदेश में जून की शुरुआत भी मौसम के उतार-चढ़ाव के साथ हो रही है. अगले चार दिनों तक अधिकांश जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है.
एमपी में आंधी-बारिश के साथ जून की शुरुआत
आज धार और खरगोन जिलों में ओलावृष्टि और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
नौतपा में नहीं दिखा तपिश का असर
आमतौर पर नौतपा के दौरान प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में रहता है, लेकिन इस बार लगातार बदलते मौसम ने गर्मी का असर काफी हद तक कम कर दिया. नौतपा के सातवें दिन रविवार को भी कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चली. इसका असर तापमान पर भी दिखाई दिया और प्रदेश का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना रहा.
रविवार को सबसे अधिक तापमान शाजापुर में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पर्यटन स्थल पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन समेत प्रदेश के प्रमुख शहरों में तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.
खबर में अपडेट जारी है….