MP Weather: एमपी में भीषण गर्मी के बीच राहत! 20 जिलों में बारिश की चेतावनी, खजुराहो में पारा 44.8 डिग्री पहुंचा

MP Weather: मौसम विभाग ने राज्य के 20 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं, कई जिलों में गर्मी का कहर जारी है. दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होने लगी हैं. खजुराहो में एमपी का सबसे गर्म शहर रहा
MP Weather update 20 districts rainfall alert 30 april weather report imd

सांकेतिक तस्वीर

Dual Weather Alert in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलती दिखाई दे रही है. अगले 24 घंटे में प्रदेश के बड़े हिस्से में बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने राज्य के 20 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं, कई जिलों में गर्मी का कहर जारी है. दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होने लगी हैं. खजुराहो में एमपी का सबसे गर्म शहर रहा, यहां बुधवार (29 अप्रैल) को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

पिछले 24 घंटे में मौसम कैसा रहा?

  • पिछले 24 घंटे में राज्य के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा.
  • भोपाल, चंबल, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभागों के जिलों में सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस तक अधिक तापमान दर्ज किया गया.
  • उमरिया में सबसे गर्म रात रिकॉर्ड दर्ज की गई.
  • सीहोर, सागर, आगर और भोपाल में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली.

ये जिले सबसे गर्म रहे

  • मध्य प्रदेश का सबसे गर्म शहर छतरपुर जिले का खजुराहो रहा, यहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया.
  • सीधी में 44.6 डिग्री, श्योपुर में 44 डिग्री, रायसेन में 43.8 डिग्री और भोपाल में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
  • एमपी का सबसे ठंडा शहर नर्मदापुरम जिले का पचमढ़ी रहा, जहां न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: Dhar Accident: धार में पिकअप का टायर फटा, डिवाइडर से टकराई, 16 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा

आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?

  • जम्मू कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, पंजाब, राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है, जिसका आने वाले समय में मध्य प्रदेश में असर दिखाई देगा.
  • मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्णा जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है.
  • विदिशा, रायसेन, रतलाम, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, सतना, दमोह और सागर में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है.

ज़रूर पढ़ें