MP Weather Update: 48 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 48 घंटे बाद मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 18 और 19 फरवरी को 8 जिलों में बारिश और कई जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है.
MP weather forecast rain alert next 4 days

MP में बारिश का अलर्ट

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए जरूरी खबर है. अगले 48 घंटे में प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 18 और 19 फरवरी को कई जिलों में बारिश और कई जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है.

48 घंटे बाद बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. 18 और 19 फरवरी को प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इससे पहले अगले कुछ दिनों तक दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

किन जिलों में बारिश का अलर्ट?

  • मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के उत्तरी भाग यानी ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है.
  • 18 और 19 फरवरी को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
  • साथ ही इन जिलों से जुड़े आसपास के क्षेत्रों में भी बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है.

फरवरी में तीसरी बार बारिश

बता दें कि अगर इन दो दिनों में बारिश होती है तो यह यह फरवरी महीने में तीसरी बार होगी. इससे पहले फरवरी की शुरुआत में ही प्रदेश में ओले गिर चुके हैं. वहीं, बारिश और आंधी के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था.

ये भी पढ़ें- MP News: 40 दिनों से लापता BJP विधायक प्रदीप पटेल आए सामने, MLA ने खुद बताया अब तक कहां थे

16 फरवरी से नया सिस्टम होगा एक्टिव

मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, लेकिन इसका मुख्य असर पहाड़ी राज्यों (जैसे हिमाचल, उत्तराखंड आदि) में है, जहां बर्फबारी हो रही है. मध्य प्रदेश में सिर्फ कहीं-कहीं हल्के बादल दिख रहे हैं. 16 फरवरी से एक नया सिस्टम उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिसमें मध्य प्रदेश भी शामिल है.

ज़रूर पढ़ें