प्री मानसून गर्मी का रौद्र रूप! MP के 46 जिलों में हीट वेव अलर्ट, जैसलमेर से ज्यादा खजुराहो का पारा; कल से मिल सकती है राहत

मध्य प्रदेश में नौतपा के दिनों में प्री मानसून से पहले भीषण गर्मी के आक्रामक तेवर दिखाई दे रहे हैं. मध्य प्रदेश के कई इलाकों का तापमान राजस्थान और बुंदेलखंड से भी ज्यादा है.
Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में नौतपा के दिनों में प्री मानसून से पहले भीषण गर्मी के आक्रामक तेवर दिखाई दे रहे हैं. मध्य प्रदेश के कई इलाकों का तापमान राजस्थान और बुंदेलखंड से भी ज्यादा है. बुधवार को खजुराहो और नौगांव का पारा राजस्थान के जैसलमेर से भी ज्यादा रहा. मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 46 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. हालांकि 29 मई से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. शुक्रवार से प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर देखने को मिलेगा.

खजुराहो-नौगांव लगातार 10 दिन सबसे ज्यादा गर्म

खुजुराहो और नौगांव पिछले 10 दिनों से लगातार प्रदेश के सबसे गर्म इलाके बने हुए हैं. यहां बुधवार को एक बार फिर पारा 47 डिग्री के पास पहुंच गया. दोनों जगहों पर तामपान 46.6 डिग्री दर्ज किया गया. ये तापमान राजस्थान के जैसलमेर से भी ज्यादा है. अगर पूरे प्रदेश की बात करें तो 16 जिलों में पारा 44 डिग्री या फिर उसके पार दर्ज किया गया.

इन जिलों में लू का रेड अलर्ट

मध्य प्रदेश के चार जिलों निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में रेड अलर्ट जारी किया गया है. जबकि 32 जिलों भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, उज्जैन, रतलाम, नीमच, मंदसौर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी, मंडला, जबलपुर, डिंडौरी, अनूपपुर और शहडोल में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

नौतपा के साथ बारिश की शुरुआत

मध्य प्रदेश में 25 तारीख से नौतपा की शुरुआत मानी जा रही है. इस दौरान भीषण गर्मी पड़ रही है. लेकिन इसके साथ ही कई इलाकों में आंधी और हल्की बारिश भी देखी गई. मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन लगभग पूरे प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. अनुमान के मुताबिक 29 मई से 2 जून को प्री मानसून की बारिश होगी.

ये भी पढे़ं: MP Weather: नौतपा में प्रचंड गर्मी का कहर! 16 जिलों में पारा 44 डिग्री के पार, खजुराहो राज्य का सबसे गर्म शहर

ज़रूर पढ़ें