MPPSC 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी, पन्ना के अजीत मिश्रा ने किया टॉप, DSP पद के लिए 13 महिलाओं का चयन

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इसमें पन्ना के अजीत मिश्रा ने टॉप किया है.
Ajit Mishra of Panna has topped the MPPSC 2023 exam.

MPPSC 2023 की परीक्षा में पन्ना के अजीत मिश्रा ने टॉप किया है.

MPPSC 2023 final result: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इसमें पन्ना के अजीत मिश्रा ने टॉप किया है. इस बार पुलिस विभाग में महिला अभ्यर्थियों की अच्छी संख्या हैं. डीएसपी पद के लिए 13 महिलाओं का चयन हुआ है.

अजीत मिश्रा नायब तहसीलदार पद पर हैं तैनात

MPPSC ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 का शनिवार देर शाम रिजल्ट जारी कर दिया. इसमें पन्ना के अजीत मिश्रा ने टॉप किया है. अजीत मिश्रा इस समय मैहर में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात हैं. 4 महीने पहले ही उनकी यहां पोस्टिंग हुई थी. वहीं दमोह के अभिषेक जैन का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है.

DSP के पद पर 13 महिलाओं का चयन

इस बार पुलिस विभाग में महिला अभ्यर्थी ज्यादा सक्रिय रहीं हैं. डीएसपी के पद पर 13 महिलाओं का चयन किया गया है. गुना की मोनिका धाकड़ ने पहले ही प्रयास में डीएसपी पद हासिल कर लिया है. वहीं विदिशा की शिवानी राय का चयन भी डीएमपी के पद पर हुआ है.

MP हाई कोर्ट के फैसले के बाद जारी किया रिजल्ट

एमपीपीएएसी की परीक्षा सितंबर 2023 में हुई थी. फिर मार्च 2024 में ही इसकी मेंस परीक्षा करवा दी गई. लेकिन प्री की परीक्षा के दो सवालों को लेकर विवाद हो गया है. लेकिन उम्मीदवारों के हक में फैसला आने के बाद आयोग ने रिट अपील दायर की थी. इसके कारण रिजल्ट पर स्टे लग गया था. लेकिन 7 नवंबर को हाई कोर्ट ने मामले में फैसला सुना दिया. हाई कोर्ट के फैसला सुनाने के 2 दिनों के अंदर ही आयोग ने रिजल्ट जारी कर दिया.

इनका चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ

अजीत कुमार मिश्रा – पुरुष – अनारक्षित – EWS
भुवनेश चौहान – पुरुष – अनारक्षित – OBC
यशपाल स्वर्णकार – पुरुष – अनारक्षित – OBC
अभिषेक जैन – पुरुष – अनारक्षित – अनारक्षित
अनुराग गुर्जर – पुरुष – OBC – OBC
प्रिया अग्रवाल – महिला – अनारक्षित – EWS
अर्पिता राई – महिला – अनारक्षित – अनारक्षित
सूरज सिंह – पुरुष – OBC – OBC
कपलेश सिंघई – पुरुष – EWS – EWS
अदिति जैन – महिला – EWS – EWS
अंकित – पुरुष – SC – SC
मोना डांगी – महिला – OBC – OBC
आरुषि गुप्ता – महिला – अनारक्षित – अनारक्षित
नरेंद्र सिंह मेहाड़ा – पुरुष – OBC – OBC
अक्षय श्रीवास्तव – पुरुष – EWS – EWS
पंकज परसार – पुरुष – SC – SC
सिद्धार्थ मेहता – पुरुष – अनारक्षित (हैंडिकैप्ड) – अनारक्षित
अरुण मालवीय – पुरुष – SC – SC
रानी अहिरवार – महिला – SC – SC
रश्मि कुशरे – महिला – ST – ST
सीमा बढोले – महिला – ST – ST
कृष्णपाल बघेल – पुरुष – ST – ST
शीतल ठाकुर – महिला – ST – ST
सोनाली डावर – लिंग उल्लेख नहीं – श्रेणी नहीं दी गई

इनका चयन DSP के पद पर हुआ

विवेक अग्रवाल – पुरुष – अनारक्षित – अनारक्षित
गोविंद सिंह सोलंकी – पुरुष – अनारक्षित – EWS
मोनीका ठाकुर – महिला – अनारक्षित – OBC
शिवानी राय – महिला – अनारक्षित – OBC
स्वाति सिंह भदेल – महिला – अनारक्षित – अनारक्षित
मुकुंदा सोनी – महिला – अनारक्षित – OBC
पूजा – महिला – OBC – OBC
शैलेश मिश्रा – पुरुष – EWS – EWS
विवेक सिंह डांगी – पुरुष – OBC – OBC
मयंका चौरसिया – महिला – OBC – OBC
पूजा जैन – महिला – EWS – EWS
जैनेंद्र कुमार निगम – पुरुष – SC – SC
दीपिका नाकवाल – महिला – SC – SC
नेहा प्रजापति – महिला – SC – SC
दीप्ति करोलिया – महिला – SC – SC
सोनू कनेश – महिला – ST – ST
राहुल मंडलोई – पुरुष – ST – ST
नीतू मंडलोई – महिला – ST – ST
शीतल विजयपाल – महिला – ST – ST

इनका चयन जनपद पंचायत सीईओ के पद पर हुआ

सिद्धि कौरे – महिला – अनारक्षित – OBC
अर्पित जैन – पुरुष – अनारक्षित – अनारक्षित
अंकित सिंघल – पुरुष – अनारक्षित – अनारक्षित
लोकेश साहू – पुरुष – OBC – OBC
आकाश जैन – पुरुष – अनारक्षित – EWS
रवि पटेलवार – पुरुष – अनारक्षित – OBC
रूचि जाट – महिला – अनारक्षित – OBC
मुस्कान गुप्ता – महिला – अनारक्षित – अनारक्षित
शिवानी कोठरे – महिला – अनारक्षित – OBC
अर्चिनी – महिला – OBC – OBC
रामकांत गुप्ता – पुरुष – EWS – EWS
राशेश्वरी – महिला – EWS – EWS

ये भी पढ़ें: पचमढ़ी में कांग्रेस जिला अध्यक्षों से अलग-अलग चर्चा करेंगे राहुल गांधी, कमलनाथ समेत कई बड़े नेता बैठक में नहीं पहुंचे

ज़रूर पढ़ें