अजब-गजब MP! आगर मालवा में नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी, SP से शिकायत की, कैमरे में पुजारी ले जाते हुए दिखा

नायब तहसीलदार वरुण चंद्रवंशी ने चप्पल चोरी की घटना को लेकर थाना अध्यक्ष और एसपी से भी की है. अधिकारी ने मंदिर में चप्पल चोरी की घटना पर चिंता जाहिर की है.
Baglamukhi Temple (File Photo)

बगलामुखी मंदिर(File Photo)

MP News: मध्य प्रदेश के आगर-मालवा में एक अजीबो गरीब घटना हुई. यहां मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी हो गई.घटना के बाद मामला थाने तक पहुंचा. घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है. नायब तहसीलदार ने एसपी और थानेदार से शिकायत की. वहीं नायब तहसीलदार का एसपी को लिखा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

CCTV में पुजारी चप्पल ले जाता हुआ दिखा

पूरा मामला नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर का है. यहां सोमवार को नायब तहसीलदार वरुण चंद्रवंशी करीब दोपहर 3 बजे दर्शन करने पहुंचे थे. दर्शन के पहले उन्होंने अपनी 500 रुपये की चप्पल मंदिर के बाहर ही उतार दी थी. इसके बाद जब करीब 10 मिनट बाद वापस आए तो उनकी चप्पल बाहर नहीं थी. इसके बाद उन्होंने काफी ढूंढा लेकिन चप्पल कहीं नहीं मिली. जब सीसीटीवी कैमरा चेक किया गया तो मंदिर का पुजारी ही चप्पल ले जाते हुए दिखाई दिया.

इसके बाद जब आरोपी से पूछताछ की गई तो पता चला कि पवन मंदिर का रजिस्टर्ड पुजारी नहीं है, लेकिन मंदिर की कई महत्वपूर्ण पूजा संबंधी गतिविधियों में शामिल होता है.

चप्पल चोरी की शिकायत SP से भी की

नायब तहसीलदार वरुण चंद्रवंशी ने चप्पल चोरी की घटना को लेकर थाना अध्यक्ष और एसपी से भी की है. अधिकारी ने मंदिर में चप्पल चोरी की घटना पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि मंदिर में अक्सर दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के सामान चोरी की घटना होती रहती है. इस कारण श्रद्धालुओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने थाने और एसपी दोनों से शिकायत की है.

ये भी पढे़ं: ‘माफी मांगने आए हैं, या औकात पूछने’, भगोरिया पर्व पर उमंग सिंघार का तंज, कैलाश विजयवर्गीय ने दिया जवाब

ज़रूर पढ़ें