नर्मदापुरम के ‘शेर’ का कमाल! तेंदुए ने किया हमला तो 13 साल के सत्यम ने पकड़ ली गर्दन, बच्चे के साहस आगे हारा तेंदुआ

MP News: पिपरिया फॉरेस्ट बीट के कुर्सी खापा गांव में शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई. जब खेत के पास खेल रहे 13 वर्षीय सत्यम ठाकुर पर तेंदुए ने हमला कर दिया. सत्यम ने घबराने के बजाय साहस दिखाया और तेंदुए की गर्दन पकड़कर उसे पीछे धकेल दिया.
narmadapuram child courage defeat leopard piparia

नर्मदापुरम: तेंदुए ने बच्चे पर किया हमला

MP News: (नर्मदापुरम से आशीष मालवीय की रिपोर्ट) मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले से एक 13 साल के बच्चे के साहस की कहानी सामने आई है. जिसने अकेले ही खूंखार तेंदुए को भागने पर मजबूर कर दिया. तेंदुए ने घात लगाकर बच्चे पर हमला किया. इसके जवाब में बच्चे ने शौर्य का परिचय देते हुए उसकी गर्दन पकड़ ली. उसके साहस की चर्चा अब सोशल मीडिया पर हो रही है.

क्या है पूरा मामला?

पिपरिया से एक बच्चे को बहादुरी को खबर सामने आई है. जिसमें बच्चे ने एक तेंदुए का सामना किया है. घटना उस समय की है, जब एक तेंदुए ने 13 साल के बच्चे पर हमला कर दिया. बच्चा शाम के समय खेल रहा था. घटना कुर्सी खापा गांव की है, जहां खेत के पास खेल रहे सत्यम ठाकुर पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया लेकिन बच्चे ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए की गर्दन पकड़ ली और उसे पीछे धकेल दिया.

बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया

इस दौरान बच्चे के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया. घायल बच्चे का पिपरिया अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

परिजनों ने तेंदुए को भगाया

पिपरिया फॉरेस्ट बीट के कुर्सी खापा गांव में शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई. जब खेत के पास खेल रहे 13 वर्षीय सत्यम ठाकुर पर तेंदुए ने हमला कर दिया. सत्यम ने घबराने के बजाय साहस दिखाया और तेंदुए की गर्दन पकड़कर उसे पीछे धकेल दिया. तेंदुए के नाखून से बच्चे के पेट और पैरों में चोटें आई हैं.

ये भी पढ़ें: MP News: एमपी में ‘चीता प्रोजेक्ट’ को मिली नई उड़ान, कूनो नेशनल पार्क में सीएम मोहन यादव ने छोड़े दो मादा चीते

बच्चे की चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और शोर मचाया, जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया. वन विभाग ने घायल बच्चे को तुरंत पिपरिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया. डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे की हालत अब खतरे से बाहर है.

ज़रूर पढ़ें