महाराष्ट्र की नाजिया बनीं वंशिका, खंडवा में सनातन रीति-रिवाज से रचाई शादी, बोलीं- हिंदू धर्म से प्रभावित थी

MP News: महाराष्ट्र के संभाजी नगर जिले की रहने वाली नाजिया शाह सनातन धर्म से प्रभावित थीं. इस भावना से प्रेरित होकर अपना नाम वंशिका रख लिया. वहीं, उन्होंने रावेर निवासी अक्षय के साथ वैदिक रीति-रिवाजों से विवाह कर लिया.
Nazia from Maharashtra Becomes Vanshika Marries in Khandwa Sanatan Rituals

महाराष्ट्र की नाजिया ने वंशिका बनकर सनातन रीति-रिवाज से की शादी

MP News (खंडवा से शेख शकील की रिपोर्ट): मध्य प्रदेश के खंडवा से एक अनोखी प्रेम और आस्था की कहानी सामने आई है. महाराष्ट्र की एक युवती ने अपने प्रेमी संग वैदिक रीति रिवाज से विवाह कर सनातन परंपरा को अपनाया. खास बात ये है कि इस विवाह का संकल्प भगवान भोलेनाथ के मंदिर महादेवगढ़ में पूरा हुआ.

नाजिया से बनीं वंशिका

महाराष्ट्र के संभाजी नगर जिले की रहने वाली नाजिया शाह सनातन धर्म से प्रभावित थीं. इस भावना से प्रेरित होकर अपना नाम वंशिका रख लिया. वहीं, उन्होंने रावेर निवासी अक्षय के साथ वैदिक रीति-रिवाजों से विवाह कर लिया. दोनों ने महादेवगढ़ मंदिर में पवित्र अग्नि के समक्ष सात फेरे लिए, एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और वंशिका ने सिंदूर धारण कर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की.

दोनों की जान-पहचान सोशल मीडिया पर हुई

यह प्रेम कहानी सोशल मीडिया से शुरू हुई. जहां दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता आस्था में बदल गया. वंशिका बचपन से ही सनातन धर्म से प्रभावित थीं और उन्होंने संकल्प लिया था कि वह भगवान भोलेनाथ की शरण में ही विवाह करेंगी. नवरात्र की सप्तमी (25 मार्च 2026) के पावन अवसर पर महादेवगढ़ पहुंचकर उनका यह संकल्प पूरा हुआ. विवाह के बाद मंदिर में रामचरितमानस के पाठ का संकल्प भी लिया गया. इस दौरान महादेवगढ़ परिवार के सदस्यों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं.

ये भी पढ़ें: ’12 घंटे खड़े रहने के बाद भी एजेंसी में गैस नहीं मिली’, MP में महिलाएं सुबह से सिलेंडर के लिए लाइनों में लगीं

‘आज मेरा सपना पूरा हुआ’

नाजिया से वंशिका बनीं युवती ने कहा कि मैं बचपन से ही सनातन धर्म से प्रभावित थी. सोशल मीडिया के माध्यम से अक्षय से मुलाकात हुई और फिर हमने निर्णय लिया कि भोलेनाथ की नगरी में ही विवाह करेंगे. आज मेरा सपना पूरा हुआ.

ज़रूर पढ़ें