Vistaar NEWS

MP News: 12 शहरों में 100 से ज्यादा वारदात, हाथ मलती रह गई थी पुलिस! अब हुआ खुलासा

Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने 3 राज्यों में चोरी करने वाले दंपती को गिरफ्तार किया है. दंपती की गिरफ्तारी महाराजपुरा इलाके से हुई है. आरोपी अरविंद रजक और उसकी पत्नी ज्योति रजक मिलकर महाराजपुरा इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे. इसके पहले दंपती ने तीन राज्यों के 12 शहरों में 100 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया था. लेकिन पुलिस आरोपियों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी थी.

आरोपियों के पास से गहने और कैश बरामद

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने महाराजपुरा क्षेत्र में अब तक 6 चोरियों की वारदात को अंजाम दिया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने 105 ग्राम के सोने के गहने और करीब 2 लाख कैश बरामद किया है.

पुलिस के मुताबिक आरोपी दंपती ने गहनों को एक खंडहर हो चुके घर में जमीन के अंदर कई फीट गहने गड्ढे में छिपाया था. इतना ही नहीं गड्ढे के ऊपर घास उगा दी थी, जिससे कि किसी को कोई शक ना हो.

CCTV से हुई पहचान

महाराजपुरा में पिछले कुछ महीनों से चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. एक रिटायर्ड सूबेदार के घर पर हुई चोरी के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया तो उसमें आरोपी की पहचान अरविंद रजक और उसकी पत्नी ज्योति रजक के रूप में हुई. इस तरह सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया.

आरोपी दंपती पर 56 FIR, फिर भी पकड़ नहीं सकी थी पुलिस

पुलिस के मुताबिक आरोपी दंपती मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि गुजरात में भी चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके थे. आरोपी दंपती 100 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुका है. वहीं आरोपियों पर 56 एफआईआर दर्ज हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद तीन राज्यों में पुलिस के हाथ खाली रह गए. अब जाकर दंपती को पकड़ने में पुलिस कामयाब हो सकी है.

ये भी पढे़ं: Indore Metro: गांधीनगर से रेडिसन तक का सर्वे पूरा, जल्द मिलेगी कमर्शियल रन को मंजूरी, किराया भी होगा तय

Exit mobile version