Vistaar NEWS

रायसेन में 11 अप्रैल से शुरू होगा कृषि महोत्सव का आयोजन, शिवराज सिंह चौहान ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

raisen Agriculture Festival Starting 11 April Shivraj Singh Chouhan Conducts Inspection

रायसेन: 11 अप्रैल से कृषि महोत्सव का आयोजन, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

MP News: केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रायसेन में दशहरा मैदान पहुंचकर आगामी 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कृषि महोत्सव सम्मेलन ,प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र में किसानों को आमन्त्रित करने के लिए 8 प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जिसके बाद उन्होंने रायसेन जिले के प्रबुद्ध लोगों एव सोशल मीडिया इन्फुएंसर से बात कर कार्यक्रम में सहभागिता बनाने की अपील की.

कृषि मंत्री ने क्या कहा?

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि ऐतिहासिक और अद्भुत कृषि महोत्सव का आयोजन रायसेन की इस पवित्र धरा पर संपन्न हो रहा है. 10 अप्रैल को प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा. यहां 300 के आसपास स्टॉल लगाए जाएंगे. लाइव डेमोस्ट्रेशन के लिए ग्रीन हाउस, पॉली हाउस जैसे कृषि पद्धतियों का प्रदर्शन किया जाएगा. इसके बारे में किसानों को जागरूक किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि 20 अलग-अलग सत्रों का आयोजन किया जाएगा. एक साथ 4 समानांतर सत्र चलेंगे. विभिन्न विषयों जैसे कृषि विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, उन्नत किसान और अधिकारी किसानों से चर्चा करेंगे. इसके साथ ही संबंधित विषयों के बारे में जानकारी देंगे. ये केवल वन वे नहीं रहेगा. किसान अपने सवाल फूछ सकेंगे. इसके साथ ही खेती से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. नाटक आदि की प्रस्तुति होगी जो कृषि पद्धति के बारे में जानकारी देंगे.

ये भी पढ़ें: Bhopal: आशीष पांडेय बनकर इंजीनियरिंग छात्रा के साथ आसिफ ने किया दुष्‍कर्म, प्रेग्नेंट होने पर दी जान से मारने की धमकी

राजनाथ सिंह कार्यक्रम में शामिल होंगे

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा खाद-बीज का संतुलित इस्तेमाल, अच्छी कृषि पद्धतियां, नकली और असली खाद की पहचान कैसे करें? इस तरह के व्यावहारिक आयोजन किए जाएंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम मोहन यादव इस कार्यक्रम में 11 अप्रैल 2026 को शामिल होंगे. इसके बाद 12 अप्रैल को रायसेन, सीहोर, विदिशा और देवास का कृषि रोडमैप जारी किया जाएगा. कृषि रोडमैप का मतलब यहां कि जलवायु के अनुसार कौन सी फसल उपयोगी रहेगी, इसे बताया जाएगा. परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 13 अप्रैल को समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे.

सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कंटेंट अपलोड करने वाले युवा ब्लॉगर रायसेन में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के किसान मेले को लेकर काफी खुश है. इनका मानना है कि ऐसे आयोजन से जुड़कर किसान उन्नत खेती और खेती से जुड़ी आधुनिक जरूरतों के बारे में अच्छे से जान सकते है. किसानों के लिए होने जा रहे हैं इस प्रकार के आयोजन के लिए उन्होंने क्षेत्रीय सांसद एव केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार प्रकट किया है.

Exit mobile version