राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बिल्डिंग मालिक लोकेंद्र तोमर और चौकीदार बलवीर दोष मुक्त

Raja Raghuvanshi Case Update: दरअसल, राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सबूत मिटाने के आरोप में पुलिस ने लोकेंद्र तोमर और चौकीदार बलवीर को गिरफ्तार किया था. जांच के दौरान आशंका जताई गई थी कि हत्या के बाद आरोपियों को शरण देने और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों को छिपाने में इनकी भूमिका हो सकती है.
raja-raghuvanshi and sonam

राजा रघुवंशी और सोनम

Raja Raghuvanshi Case Update: राज्य रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. इस मामले में गिरफ्तार किए गए बिल्डिंग मालिक लोकेंद्र तोमर और चौकीदार बलवीर को पुलिस ने दोष मुक्त कर दिया है. विस्तृत जांच के बाद पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि हत्या से दोनों का कोई सीधा संबंध नहीं पाया गया.

लोकेंद्र और बलवीर क्यों गिरफ्तार हुए थे?

दरअसल, राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सबूत मिटाने के आरोप में पुलिस ने लोकेंद्र तोमर और चौकीदार बलवीर को गिरफ्तार किया था. जांच के दौरान आशंका जताई गई थी कि हत्या के बाद आरोपियों को शरण देने और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों को छिपाने में इनकी भूमिका हो सकती है. हालांकि, मामले की गहन जांच और साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद पुलिस को इनके खिलाफ ठोस सबूत नहीं मिले.

लोकेंद्र तोमर पर क्या आरोप लगा था?

  • पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी सोनम जिस फ्लैट में रुकी थी, वह इंदौर स्थित उसी बिल्डिंग में था, जिसके मालिक लोकेंद्र तोमर हैं.
  • इसी वजह से लोकेंद्र पर शक गहराया था. जांच में यह भी सामने आया कि उक्त बिल्डिंग शिलोम जेम्स नामक व्यक्ति को किराए पर दी गई थी और फ्लैट का संचालन उसी के माध्यम से किया जा रहा था.
  • लोकेंद्र की भूमिका केवल मकान मालिक तक सीमित पाई गई और हत्या या साजिश में उनकी सीधी संलिप्तता के कोई प्रमाण नहीं मिले.

चौकीदार बलवीर पर क्या आरोप लगा था?

  • वहीं, चौकीदार बलवीर पर भी यह आरोप था कि उसने घटनाक्रम की जानकारी होने के बावजूद पुलिस को गुमराह किया.
  • लेकिन जांच में यह स्पष्ट हुआ कि बलवीर को हत्या या आरोपियों की गतिविधियों की पूर्व जानकारी नहीं थी.
  • CCTV फुटेज, कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच के बाद पुलिस ने दोनों को क्लीन चिट दे दी.

कोर्ट में दूसरी चार्जशीट पेश

इसी बीच शिलांग पुलिस ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में दूसरी चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी है. इस चार्जशीट में मुख्य आरोपियों की भूमिका, हत्या की साजिश, घटनाक्रम और फरारी से जुड़े अहम तथ्यों को शामिल किया गया है. पुलिस का कहना है कि केस की जांच वैज्ञानिक और कानूनी आधार पर की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-CG News: जगदलपुर में पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, बेटे ने खोला राज

पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी

राजा रघुवंशी हत्याकांड पहले से ही एक संवेदनशील और चर्चित मामला रहा है. अब लोकेंद्र तोमर और चौकीदार बलवीर के दोष मुक्त होने के बाद जांच का फोकस पूरी तरह मुख्य आरोपियों और साजिश के मास्टरमाइंड पर केंद्रित हो गया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है और कोर्ट की निगरानी में इस मामले की सुनवाई जारी है.

ज़रूर पढ़ें