MP News: रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, BJP नेता के बेटे पर FIR

22 साल की युवती ने बीजेपी नेता शफुद्दीन शेख के बेटे फरहान शेख पर रेप का केस दर्ज करवाया है.
Rape case registered against BJP leader's son.

BJP नेता के बेटे पर रेप का केस दर्ज.

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में बीजेपी नेता के बेटे पर रेप का आरोप लगा है. बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के शफुद्दीन शेख के बेटे फरहान शेख के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है. आरोप है कि बीजेपी नेता के बेटे ने पहले तो युवती के साथ दुष्कर्म किया फिर दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया. इसके बाद वीडियो से युवती को ब्लैकमेल भी करता रहा. इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता की अश्लील फोटो पर भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी.

माता-पिता से मिलवाने के बहाने घर बुलाकर किया रेप

22 साल की युवती ने बीजेपी नेता शफुद्दीन शेख के बेटे फरहान शेख पर रेप का केस दर्ज करवाया है. युवती ने बताया कि सोशल मीडिया पर फरहान शेख ने मोहित बनकर दोस्ती हुई थी. इसके बाद एक दिन उसने माता-पिता से मिलने के बहाने अपने घर बुलाया. घर जाने पर आरोपी ने दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया.

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने 15 नवंबर को दुष्कर्म का वीडियो बनाया था. इसके बाद आरोपी फरहान शेख ब्लैकमेल करने लगा. आरोपी ने कहा कि धर्म परिवर्तन करो नहीं तो वीडियो वायरल कर देंगे. इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. पीड़िता का कहना है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है.

वहीं पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बीजेपी नेता के बेटे फरहान शेख के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढे़ं: MP कांग्रेस में नियुक्तियों का दौर जारी, 5 जिलों के 28 नगर अध्यक्ष घोषित, 27 विधानसभा में मंडलम अध्यक्षों का भी ऐलान

ज़रूर पढ़ें