‘ब्राह्मणों को आरक्षण…’, पूर्व IAS नियाज खान की मांग पर मचा बवाल, बोले- ब्राह्मण सशक्त होगा तो देश मजबूत होगा
नियाज खान(File Photo)
Niyaz Khan: रिटायर्ड आईएएस अफसर नियाज खान अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने ब्राह्मणों को लेकर एक मांग रखी है, जिस पर बवाल मचा गया. जहां एक ओर कई लोग उनके समर्थन में उतर आए हैं तो वहीं कई लोग उनका विरोध कर रहे हैं.
ब्राह्मणों के बारे में नियाज खान ने क्या कहा?
सोशल मीडिया साइट एक्स पर नियाज खान ने ब्राह्मणों को आरक्षण दिए जाने के बारे में लिखा कि ब्राह्मण सनातन धर्म के हजारों सालों से संरक्षक रहे हैं. इसलिए इनका सर्वांगीण विकास आवश्यक है. इन्हें आबादी अनुसार आरक्षण दिया जाना चाहिए. उन्होंने आगे लिखा कि हर योजनाओं में भी आरक्षण मिले. ब्राह्मण मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा. धर्म और आध्यात्म मजबूत होगा. आरक्षण देने पर गंभीरता से विचार जरूरी है.
ब्राह्मण सनातन धर्म के हज़ारों सालों से संरक्षक रहे हैं।इसलिए इनका सर्वांगीण विकास आवश्यक है।इन्हें आबादी अनुसार आरक्षण दिया जाना चाहिए।हर योजनाओं में भी आरक्षण मिले। ब्राह्मण मजबूत होगा तो देश मज़बूत होगा। धर्म और आध्यात्म मज़बूत होगा। आरक्षण देने पर गंभीरता से विचार ज़रूरी है।
— NIYAZ KHAN (@saifasa) February 1, 2026
पहले भी चर्चा में रहे नियाज खान
ये पहली बार नहीं है जब नियाज खान ने खुलकर ब्राह्मणों की तारीफ की है. इससे पहले उन्होंने ब्राह्मणों की बुद्धिमत्ता और उनके योगदान के लिए तारीफ कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने मुस्लिमों से शाकाहारी बनने और गो रक्षकों से विवाद ना करने की सलाह दी थी. अपनी किताबों के जरिए वे कई मुद्दों पर समय-समय पर अपनी रखते रहते हैं.
ये भी पढ़ें: इंदौर मैराथन में पसरा मातम! फिनिश लाइन के 100 मीटर पहले गिरा युवक, CPR भी नहीं बचा सका जान
कौन हैं IAS नियाज खान?
पूर्व IAS नियाज खान मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं. वे मध्य प्रदेश राज्य सेवा (MPPSC) के प्रशासनिक अधिकारी थे. साल 2015 में पदोन्नत होकर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी बने. वे अभी तक 10 उपन्यास लिख चुके हैं. उनका 10वां उपन्यास ‘ब्राह्मण द ग्रेट पार्ट-2’ था. उनके एक उपन्यास पर वेब सीरीज बन चुकी है. वे अब रिटायर्ड हो चुके हैं.