Rewa News: रीवा के त्यौंथर पंचायत में मनरेगा घोटाला, नाबालिग बच्चों के नाम पर निकाली गई शासकीय राशि

Rewa News: ग्राम पंचायत अमिलिया के सरपंच वेद प्रकाश मिश्रा सचिव राजेंद्र प्रसाद तिवारी रोजगार सहायक सुनील गौतम के द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर राशि निकाली जा रही है. दस्तावेज में जॉब कार्ड मास्टर रोल क्रमांक तैयार किया गया है.
Gram Panchayat Tyaunthar

ग्राम पंचायत त्यौंथर कार्यालय

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पंचायत में भ्रष्टाचार का एक नया तरीका अपनाया गया है. मस्टर रोल मनरेगा में नाबालिग बच्चों के नाम लिखकर शासकीय राशि निकाली जा रही है. यह मामला रीवा के त्यौंथर जनपद क्षेत्र अमिलिया गांव का है जहां पर उत्कर्ष मिश्रा नाम के नाबालिक बच्चा जो कक्षा 12वीं का नियमित छात्र है.

क्या है पूरा मामला?

ग्राम पंचायत अमिलिया के सरपंच वेद प्रकाश मिश्रा, सचिव राजेंद्र प्रसाद तिवारी और रोजगार सहायक सुनील गौतम के द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर राशि निकाली जा रही है. दस्तावेज में जॉब कार्ड मस्टर रोल क्रमांक तैयार किया गया है. रीवा की यह ऐसी ग्राम पंचायत है जहां बड़े कारनामे पहले भी सामने आ चुके हैं, यह वही ग्राम पंचायत है जहां से तालाब तक गायब हो चुका है.

मामले की जानकारी कैसे हुई?

यह मामला सामने तब आया जब ललित मिश्रा नाम के व्यक्ति ने सूचना के अधिकार के तहत सारी जानकारी निकाली, तो पता चला की नाबालिग के सारे दस्तावेज स्कूल में दर्ज हैं और वहां का वह नियमित छात्र है. अटेंडेंस रजिस्टर में छात्र का नाम दर्ज है, जहां वह प्रतिदिन उपस्थिति रहता है. लेकिन इसके बाद भी नाबालिग का नाम दर्ज कर मनरेगा से राशि निकाली जा रही है, जिसकी शिकायत भी की गई, लेकिन प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही. शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि सरपंच वेद प्रकाश बीजेपी का मंडल अध्यक्ष होने के कारण राजनीतिक दबाव में कार्यवाही नहीं हो रही है.

ये भी पढ़ें-MP News: फर्जीवाड़े से लिया सबक! ग्वालियर-चंबल में आरक्षक भर्ती के परीक्षा सेंटर नहीं

मामले को लेकर रीवा कलेक्टर क्या बोली?

इस मामले को लेकर रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल से पूछा गया तो कलेक्टर का कहना है कि इसकी एक बार जांच कराई जाएगी, क्योंकि जॉब कार्ड से लेकर तमाम प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है लेकिन इसके बाद भी अगर किसी प्रकार का ऐसा भ्रष्टाचार किया गया है तो जांच कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें