मऊगंज में 4 लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश, ईद की तैयारियों के बीच पेट्रोल डालकर लगाई आग, 1 की हालत गंभीर

Mauganj: मऊगंज में 4 लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश की गई. ईद की तैयारियों के बीच एक सनकी युवक ने पेट्रोल डालकर 4 लोगों पर आग लगा दी.
sanjay Gandhi Hospital

मऊगंज में 4 लोगों पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, संजय गांधी अस्पताल में भर्ती

Mauganj News: मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी की तैयारी कर रहे लोगों पर एक सनकी युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी. जिसमें 4 लोग घायल हो गए हैं. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. फिलहाल, सभी को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस घटना को लेकर पीड़ितों के परिजनों ने बताया कि 26 अगस्त को ईद मिलादुन्नबी का त्योहार मनाया जा रहा है, जिसको लेकर तैयारियां चल रहीं थी. इसी बीच शाम करीब 7 बजे अलहौवा निवासी राम रईस जायसवाल वहां आ पहुंचा और अपने साथ बॉटल में पेट्रोल भी लिया था.

4 लोगों पर लगाई आग

इस दौरान राम रईस ने किसी ने बात नहीं की. सीधे वहां पर बैठे सभी 4 लोगों के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. जिसमें चारों आग की चपेट में आने से झुलस गए. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा भेजा गया, जहां सभी घायलों का इलाज जारी है.

घायलों की हुई पहचान

घायलों की पहचान अजहरुदुद्दीन उर्फ राजू , मोहम्मद सद्दाम, अनवर अली और अजहरुद्दीन के भाई अतीक अहमद के रूप में हुई है. जिसमें राजू गंभीर रूप से झुलस गए हैं. घटना के बाद हड़कंप मच गया. पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि आरोपी के साथ कोई पुराना विवाद भी नहीं था.

ये भी पढ़ेंः बाढ़ में शव, ड्रम बना सहारा! रीवा में जमीनी हकीकत की पोल खोलती तस्वीर

पुलिस ने जांच शुरू की

मऊगंज में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि ऐसे लगने लगा है कि पुलिस का किसी को डर ही नहीं है. सरेआम 4 लोगों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की इस घटना ने कई गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए. फिलहाल, आरोपी फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है.

ज़रूर पढ़ें