फिर चर्चा में आया IAS कपल, सृष्टि-नागार्जुन को अलग-अलग जिलों में मिली पोस्टिंग, बेहतरीन काम के मुरीद हैं लोग

Srushti Jayant Deshmukh Nagarjun Gowda: इस IAS कपल की पोस्टिंग अब तक खंडवा में रही है. नागार्जुन खंडवा जिला पंचायत CEO की जिम्मेदारी निभा रहे थे. वहीं, सृष्टि अपर कलेक्टर के पद पर तैनात थीं. अब सृष्टि जयंत गौड़ा को रीवा जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है
Srushti Jayant Deshmukh Nagarjun Gowda

आईएएस सृष्टि जयंत देशमुख और नागार्जुन गौड़ा

Srushti Jayant Deshmukh Nagarjun Gowda: मध्य प्रदेश में शुक्रवार (21 अगस्त) को बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों का तबादला किया गया. लिस्ट में 32 IAS अधिकारियों के नाम शामिल थे. इनमें से दो अफसरों के नाम की चर्चा हो रही है. इन अफसरों का नाम है सृष्टि जयंत देशमुख और नागार्जुग बी गौड़ा. दोनों का ट्रांसफर अलग-अलग शहरों में कर दिया गया है.

खंडवा में रही दोनों की पोस्टिंग

इस IAS कपल की पोस्टिंग अब तक खंडवा में रही है. नागार्जुन खंडवा जिला पंचायत CEO की जिम्मेदारी निभा रहे थे. वहीं, सृष्टि अपर कलेक्टर के पद पर तैनात थीं. अब सृष्टि जयंत गौड़ा को रीवा जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है. वहीं, नागार्जुन को सतना नगर निगम में आयुक्त की जिम्मेदारी मिली है. नई पोस्टिंग के बाद से कपल एक बार फिर चर्चा में आ गया है.

मसूरी में ट्रेनिंग के समय शुरू हुई प्रेम कहानी

नागार्जुन बी गौड़ा और सृष्टि जयंत देशमुख दोनों 2019 बैच के IAS अधिकारी हैं. जहां UPSC एग्जाम में गौड़ा को 418वीं रैंक मिली. वहीं, सृष्टि जयंत गौड़ा की रैंक पांचवी थी. दोनों की प्रेम कहानी मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान शुरू हुई. दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हुई. इसके बाद दोनों ने साल 2021 में सगाई की और 2022 में सात फेरों के बंधन में बंध गए.

ये भी पढ़ें: MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में 32 IAS अफसरों के तबादले, संजना जैन बनीं जल संसाधन विभाग की उप सचिव

एमपी और कर्नाटक का अनोखा रिश्ता

सृष्टि जयंत देशमुख मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की रहने वाली हैं. वे होनहार स्टूडेंट रहीं हैं. बीटेक की डिग्री लेने के बाद उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की, जिसमें उन्हें सफलता हासिल हुई. वहीं, नागार्जुन बी. गौड़ा कर्नाटक के रहने वाले हैं. उन्होंने MBBS की डिग्री ली और डॉक्टर बने. इसके बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी और उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा में आने का मौका मिला.

ज़रूर पढ़ें