नशे के कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, 3 करोड़ का गांजा बरामद, रीवा में 2 आरोपी गिरफ्तार
रीवा में 3 करोड़ के गांजे के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार.
MP News: रीवा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. गांजे से लोड एक ट्रक को पकड़ा है. जिसमें लगभग साढ़े 3 करोड़ कीमत का 18 कुंटल गांजा मक्के की बोरियो के बीच छिपाया गया था. पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जो मिर्जापुर के रहने वाले हैं. प्रारंभिक पूछताछ में गांजा उड़ीसा से लाना पाया गया है. पुलिस द्वारा गांजे से लोड ट्रक की ट्रैवल हिस्ट्री के साथ ही तस्करों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है.
15 से 30 जुलाई तक चलेगा अभियान
अभी हाल ही में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की है, जो 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करना और अवैध ड्रग माफिया पर सख्त कार्रवाई करना है. अभियान शुरू होने के साथ ही रीवा पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार किया है. गांजे के रूप में नशे की एक बड़ी खेप को पुलिस ने पकड़ा है.
ट्रक समेत गांजा जब्त किया
पुलिस ने मुखिवर की सूचना के बाद मनगंवा थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर ट्रक को जब्त किया. ट्रक में गांजे को छिपाने और पुलिस को चकमा देने के लिए मक्के की बोरिया लोड की गई थी, लेकिन सटीक जानकारी होने के कारण पुलिस ने जब ट्रक की जांच की तो मक्के की बोरियों के नीचे से 18 कुंटल गांजा बाहर निकला, जिसकी कीमत करीब साढ़े 3 करोड़ रुपये है. अब पुलिस गांजा तस्करों सहित अन्य जानकारियां जुटाने में लगी हुई है.
ये भी पढ़ें: 20 करोड़ की लागत से संवरा शिवपुरी रेलवे स्टेशन, PM मोदी ने किया लोकार्पण