Rewa: 6 दिन बाद मिला नहर में डूबे जवान का शव, SAF बटालियन की टीम ने किया रेस्क्यू

Rewa: सिलपरा नहर में डूबे भारतीय सेना के जवान का शव कड़ी मशक्कत के बाद आज निकाल लिया गया. करीब 6 दिन पहले जवान गौरव द्विवेदी नहाने के दौरान नहर में डूब गया था
Rewa Army Jawan

नहर में डूबे जवान का शव बरामद

Rewa: सिलपरा नहर में डूबे भारतीय सेना के जवान का शव कड़ी मशक्कत के बाद आज निकाल लिया गया. करीब 6 दिन पहले जवान गौरव द्विवेदी नहाने के दौरान नहर में डूब गया था जिसके शव को तलाशने पहले स्थानीय स्तर पर SDERF की टीम को सर्चिंग में लगाया गया. जिसके असफल रहने पर वाराणसी से NDERF की टीम बुलाई गई लेकिन उन्हें भी कोई सफलता नहीं मिली.

SAF की टीम ने शव को बाहर निकाला

इसके बाद आगरा से SAF बटालियन की एक टीम रीवा पहुंची जिसने अपने हाईटेक उपकरणों से शव की तलाश की और उसे आज पानी से बाहर निकाला.

सिलपरा नहर घूमने आया था परिवार

3 जून को बघवार निवासी मृतक सेना के जवान गौरव द्विवेदी अपने परिवार के लोगों के साथ सिलपरा नहर घूमने आए थे लेकिन नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चले गए. जिसके बाद से लगातार उनके शव कि तलाश की जा रही थी. जवान का शव जहां मिला वहां एक बड़ा डैम बना हुआ है जिसकी गहराई करीब 110 फीट है. इस डैम से पानी सिलपरा पॉवर प्लांट के टार्वाइन में जाता है जहां से विद्युत बनाई जाती है.

गहराई में फंसा हुआ था जवान का शव

जवान का शव इसी गहराई में फंसा हुआ था और गहराई ज्यादा होने के कारण SDERF रेस्क्यू नहीं कर पा रही थी जिसके बाद वाराणसी से NDERF की टीम बुलाई है लेकिन वो भी असफल रहे. तब आगरा से SAF की टीम बुलाई गई जिसने हाईटेक उपकरणों का उपयोग कर पहले तो बॉडी को पता लगाया फिर स्थानीय प्रशासन की मदद से नहर का पानी कम करवा कर बॉडी को रेस्क्यू किया.

ये भी पढ़ें: आलीराजपुर: धन्यवाद देने जनसुनवाई पहुंचे ग्रामीण, आदिवासी परंपरा से किया कलेक्टर का सम्मान, जानें पूरा मामला

ज़रूर पढ़ें