‘ज्यादा उड़ रहे हो, अभी जमीन पर उतार दूंगा…’, रीवा कलेक्टर ने तहसीलदार को क्यों लगाई फटकार?

Rewa News: जनसुनवाई में पहुंचे कलेक्टर के सामने एक ग्रामीण महिला फूट-फूटकर रोने लगी. इसके तुरंत बाद कलेक्टर ने तहसील दार को फोन करके जोरदार फटकार लगाई. जानइए पूरा मामला.
Collector Narendra Kumar Suryavanshi

रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी अपने सख्त अंदाज और फैसलों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने महसांव में जनसुनवाई के दौरान जमीन से जुड़ी समस्या बताते हुए महिला के रोने पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने गुढ़ तहसीलदार अरुण कुमार यादव को फोन लगाया और जोरदार फटकार लगाई.

अभी जमीन में उतार दूंगा-रीवा कलेक्टर

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने तहसीलदार को झड़प लगाते हुए कहा कि ज्यादा उड़ रहे हो, अभी जमीन में उतार दूंगा.. शर्म करो, तुम्हारे नाम से लोग रो रहे हैं. कलेक्टर ने पीड़ित महिला के प्रकरण की जानकारी लेकर तुरंत समस्या का नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए हैं.

क्या है मामला?

दरअसल रविवार 27 सितंबर को रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी महसांव जनसुनवाई में पहुंचे थे. यहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं बताईं. इसी दौरान एक महिला जमीन से जुड़े मामले की शिकायत लेकर पहुंची. महिला ने बताया कि उसे पीएम आवास योजना का तो लाभ मिला है लेकिन जमीन के प्रकरण में तहसीलदार की तरफ से स्थगन लगा दिया गया.

महिला ने बताया कि, वह लगातार तहसील के चक्कर काट रही है. रामजी, भारतलाल और कमलेश के नाम से प्रकरण चलने की बात भी उसने कलेक्टर को बताई.आवास मिलने के बावजूद जमीन संबंधी कार्रवाई के कारण निर्माण में परेशानी होने की बात कहते हुए वह भावुक होकर रो पड़ी. इसी घटना के बाद कलेक्टर ने गुढ़ तहसीलदार अरुण कुमार यादव को फोन लगाकर फटकार लगा दी.

ये भी पढ़ेंः ‘DUSU चुनाव में NSUI का खाता भी नहीं खुला…’, आशीष अग्रवाल का राहुल पर निशाना

ज़रूर पढ़ें