Vistaar NEWS

लव जिहाद का शिकार हुई रीवा की बेटी, प्रिंस बनकर युवती को फंसाया, फिर शादी के बाद कर दी हत्या! परिजनों ने 15 दिन बाद कब्र से निकाला शव

Rewa Daughter Murdered After Marriage

रीवा में लव जिहाद का मामला

Family Alleges Love Jihad: रीवा से एक लव जिहाद का मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर प्रिंस नाम से आईडी बनाकर युवती को फंसाया और फिर भगाकर शादी कर ली. अब युवती की शादी के बाद मौत हो गई है. परिजनों का आरोप है कि मौत के बाद ससुराल पक्ष की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई. करीब 10 दिनों बाद युवती की एक सहेली ने मौत की जानकारी दी. फिलहाल, पुलिस अब मामले की जांच करने में जुट गई है.

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कौंधियारा निवासी साहिल खान ने अपने आपको सोशल मीडिया पर प्रिंस बताते हुए एक युवती से दोस्ती कर ली. धीरे-धीरे भरोसा दिलाया और जब युवती भरोसे में आ गई, तो उसे लेकर सूरत चला गया. इसके बाद हैदराबाद में जाकर एक मंदिर से शादी कर ली.

धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप

परिजनों के मुताबिक, मृतका गोल्डी रीवा की रहने वाली है. जिससे साहिल खान ने प्रिंस बताते हुए शादी कर ली और शादी के बाद उसके साथ मारपीट करने लगा. जब मारपीट ज्यादा किया, तो वह भागकर मायके चली आई, लेकिन कुछ ही दिनों बाद साहिल का परिवार जादू-टोना कर अपने साथ ले गया. इस दौरान साहिल का परिवार मायके वालों से फोन पर बात नहीं करने देता था और गोल्डी की सिम भी तोड़ दिए. ताकि मायके वालों से कोई संपर्क न हो सके. मायके वालों का यह भी दावा है कि धर्म छिपाकर धोखाधड़ी की गई और अब मार डाला गया.

15 दिनों बाद कब्र से निकाला शव

परिजनों ने बताया कि इसी दौरान साहिल और उसकी मां ने मिलकर गोल्डी को मौत के घाट उतार दिया. इसकी जानकारी गोल्डी की मौत के करीब 10 दिनों बाद एक दोस्त के माध्यम से मिली. उसने फोन कर बताया कि गोल्डी की सास ने जहर देकर मार डाला है. परिजनों ने मांग की है कि जो गोल्डी के साथ जो हुआ. वहीं उन आरोपियों के साथ भी हो. साहिल और उसकी मां को फांसी की सजा हो. बता दें, गोल्डी की मौत के बाद उसके शव को साहिल के परिवार ने मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ दफना दिया था, जिसे करीब 15 दिनों बाद बाहर निकाला गया. अब हिंदू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया है.

ये भी पढ़ेंः अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में एक आरोपी रीवा से गिरफ्तार, दूसरे का विदेश से चल रहा सोशल मीडिया अकाउंट

मौत के बाद परिजनों को क्यों नहीं दी जानकारी?

वहीं इस मामले को लेकर गोल्डी के ससुरालवालों का दावा है कि उल्टी दस्त के बाद मौत हो गई है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या उल्टी दस्त से किसी की मौत हो सकती है. अगर मौत हो भी गई, तो परिजनों को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई. इन 2 सवालों को लेकर शक की सुई अभी अटकी हुई है. फिलहाल, पूरे मामले की जांच पुलिस करने में जुट गई है.

Exit mobile version