रीवा: प्रसूता कल्पना मिश्रा की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, अब डॉ. गुंजन गोस्वामी को किया गया निलंबित
डॉ. गुंजन गोस्वामी निलंबित, रीवा
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा की मौत के मामले में एक और बड़ी कार्यवाही की है. इस केस में अब डॉ गुंजन गोस्वामी को सस्पेंड कर दिया है. इस पूरे मामले पर डिप्टी सीएम ने जल्द से जल्द कार्रवाई कर तुरंत दोषियों के खिलाफ एक्शन लेने के निर्देश दिए गए थे. इसी के तहत गायनी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ गुंजन गोस्वामी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
गुंजन गोस्वामी को माना गया सबसे बड़ा जिम्मेदार
दरअसल मामले की जांच के दौरान गुंजन गोस्वामी को कल्पना मिश्रा की मौत का सबसे बड़ा जिम्मेदार माना गया. कल्पना का ट्रीटमेंट डॉक्टर गुंजन के पास चल रहा था. लगातार परिजन जांच कर रहे थे, प्लेटसरेट कम था फिर भी उन्हें अस्पताल में भर्ती करने में देरी की गई. इसके अलावा कल्पना को कई दिक्कतें थीं, उसे भी नजर अंदाज किया गया. साथ डिलीवरी की डेट भी ओवर हो गई थी इसके बाद भी भर्ती नहीं किया गया था. इसी मामले पर गुंजन गोस्वामी पर कार्यवाही की गई.

इससे पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में कल्पना मिश्रा मौत के मामले पर प्रदेश भर में हंगामा हुआ था. बदसलूकी और लापरवाही की शिकायतों के बाद ड्यूटी पर तैनात दो नर्सिंग अधिकारियों को पहले ही निलंबित कर दिया गया था. मामले के तूल पकड़ने पर तत्कालीन अधीक्षक को पद से हटाया गया और तत्कालीन डीन पर भी कार्यवाई हो चुकी है.
परिजनों ने की थी भूख हड़ताल
इस मामले के बाद मृतका कल्पना मिश्रा के परिजनों ने कई दिनों तक अस्पताल के खिलाफ लगातार धरना और भूख हड़ताल भी की थी. न्याय और एफआईआर की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा और अन्य नेताओं ने धरना-प्रदर्शन किया, जिन्हें पुलिस द्वारा हिरासत में भी भी लिया गया था.
ये भी पढे़ं- मरीजों को बड़ी राहत, ‘AIIMS Bhopal व्हाट्सएप’ सेवा शुरू, घर बैठे मिलेगा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ