रीवा: कल्पना मिश्रा मामले में डिप्टी CM के इस्तीफे की मांग, दिग्विजय सिंह बोले-आज से विरोध प्रदर्शन शुरू

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उनके नवजात बच्चे की मौत का मामले को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग की है.
Rewa News

दिग्विजय सिंह ने की डिप्टी सीएम के इस्तीफे की मांग

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उनके नवजात बच्चे की मौत का मामला बेहद गर्माया हुआ है. एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए डिप्टी राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग कर दी है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि रीवा के संजय गांधी अस्पताल में जो घटना हुई हैं वह बेहद चिंताजनक है. मैं इसके चलते उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग करते हूं.

डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला का इस्तीफा-दिग्विजय सिंह

उन्होंने कहा भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह खराब हो गई है. मृतक प्रसूता कल्पना मिश्रा को जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब हम पीछे नहीं हटेंगे. आज से रीवा में कांग्रेस पार्टी विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी. बता दें कि इससे पहले भी वह डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग कर चुके हैं. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने अक्टूबर 2025 में जहरीले कफ सिरप के कारण बच्चों की मौत के मामले में राज्य के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग की थी.

धरना प्रदर्शन जारी

बता दें कि रीवा में मृत बेटी कल्पना मिश्रा को न्याय दिलाने के लिए पिता रामशिरोमणि मिश्रा का आमरण अनशन रविवार को पांचवें दिन भी जारी है. वे सिरमौर चौराहा पर धरने पर बैठे हैं. परिजनों की मांग है कि कल्पना और उसके नवजात बच्चे की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए.

4 डॉक्टरों को किया गया निलंबित

गौरतलब है कि इस मामले में अभी तक दो नर्सिंग अधिकारियों को और दो डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्यूटी डॉक्टर सोनल अग्रवाल और स्त्री रोग विशेषज्ञ/एनेस्थीसियोलॉजिस्ट डॉ. निधि पांडे को निलंबित किया गया है. इस मामले की जांच के लिए कमेटियों का गठन किया गया है. जांच में यह देखा जा रहा है कि कल्पना की अस्पताल में भर्ती होने से लेकर मौत तक इलाज की प्रक्रिया क्या रही.

ये भी पढ़ें: सागर में 10 लोगों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, दूषित शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने की आशंका

ज़रूर पढ़ें