Vistaar NEWS

Satna News: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर केंद्रीय जेल से 12 आजीवन बंदियों की रिहाई, गीता और पौधा देकर किया विदा

satna news

satna news/ image source: vistar news

इनपुट-प्रशांत सिंह

सतना। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय जेल सतना से आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे 12 दंडित बंदियों को रिहा किया गया. जेल मुख्यालय के आदेश एवं राज्य शासन द्वारा घोषित परिहार का लाभ मिलने के बाद इन बंदियों की सजा पूरी मानी गई.

13 में से 12 की हुई रिहाई

केंद्रीय जेल सतना से कुल 13 बंदियों की रिहाई का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था. इनमें से एक वृद्ध बंदी की पैरोल के दौरान मृत्यु हो जाने के कारण शेष 12 बंदियों को रिहा किया गया.

जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा ने बंदियों को रिहा करते हुए प्रत्येक को श्रीफल, श्रीमद्भगवद्गीता, आम का फलदार पौधा, लंच पैकेट, बंदी पारिश्रमिक पासबुक और रिहाई प्रमाण पत्र प्रदान किया. पौधे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत दिए गए.

अपराध से दूर रहने की अपील की

जेल अधीक्षक ने रिहा हुए बंदियों से अपराध से दूर रहने, सद्मार्ग पर चलने और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर नया जीवन शुरू करने की अपील की. रिहा होने वालों में सतना जिले के 3, पन्ना जिले के 5 और छतरपुर जिले के 4 बंदी शामिल हैं.

वहीं खुली जेल कॉलोनी सतना से आशीष उर्फ बाबा तिवारी को भी सजा पूरी होने पर रिहा किया गया. इस दौरान जेल उप अधीक्षक श्रीकांत त्रिपाठी, जेल उप अधीक्षक सोनबीर सिंह कुशवाह, कल्याण अधिकारी अनिरुद्ध कुमार तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक श्रीमती फिरोजा सिंह, अष्टकोण अधिकारी अनिल प्रताप सिंह, समाजसेवी विनय त्रिपाठी सहित जेल स्टाफ मौजूद रहा.

ये भी पढ़ें: रायपुर कमिश्नरेट का बढ़ेगा दायरा, शहर से लगे छह थाने शामिल करने का प्रस्ताव

Exit mobile version