Sagar: शराब के ट्रक को गूगल मैप ने दिखाया थाने का रास्ता, 1500 पेटी बॉम्बे व्हिस्की पुलिस ने की जब्त

Sagar: पुलिस ने शराब से भरा हुआ ट्रक जब्त किया है. ये ट्रक गूगल मैप के सहारे सीधा थाने जा पहुंचा. हालांकि ड्राइवर और हेल्पर ने पूछताछ इस लीगल बताया है.
Sagar News

शराब की खेप जब्त

Sagar: सागर जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इस मामले में गूगल मैप के सहारे गाड़ी चला रहा ड्राइवर थाने पहुंच गया सबसे ज्यादा हैरानी तो तब हुई जब पता चला कि इस ट्रक में 1500 पेटी बॉम्बे व्हिस्की लोड है. सागर की मकरोनिया थाना पुलिस ने बहेरिया मार्ग पर 1500 पेटी शराब (बॉम्बे व्हिस्की) से भरा एक आयशर ट्रक (MP 09 DF 0620) पकड़ लिया है और पूरी शराब जब्त कर ली है.

ड्राइवर और हेल्पर ने बताया लीगल

हालांकि वाहन में मौजूद ड्राइवर और हेल्पर ने खेप को लीगल बताते हुए कई दस्तावेज पेश किए. लेकिन फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने जब ड्राइवर और हेल्पर से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि ये शराब खरगोन जिले के बड़वाह से लोड की गई थी और इसे जबलपुर होते हुए रीवा पहुंचना था. लेकिन सफर के दौरान ड्राइवर की आंख लग गई जिसके बाद हेल्पर ने स्टेरिंग संभाली.

गूगल मैप के सहारे चला रहा था गाड़ी

हेल्पर ने बताया कि वह गूगल मैप के सहारे गाड़ी चला रहा था और इसी कन्फ्यूजन में रास्ता भटककर सागर पहुंच गया. जहां चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया. मकरोनिया थाना प्रभारी रविंद्र चौहान के अनुसार, ट्रक और उसमें रखी शराब को सुरक्षित रखवा लिया गया है, वहीं ड्राइवर द्वारा दिए गए कागजों का सत्यापन किया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि दस्तावेजों की सत्यता प्रमाणित होने और जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की वैधानिक दिशा तय की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः NEET परीक्षा 2026 रद्द, पेपर लीक के बाद लिया गया फैसला, CBI करेगी जांच; 3 मई को हुआ था एग्जाम

ज़रूर पढ़ें