Vistaar NEWS

नागपुर की राह होगी और आसान! सिवनी-छिंदवाड़ा-सावनेर फोरलेन कॉरिडोर बनेगा, MP-महाराष्ट्र के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी

Seoni Chhindwara Saoner Four lane project

सिवनी-छिंदवाड़ा-सावनेर फोरलेन प्रोजेक्ट

MP-Maharashtra Connectivity Boost: मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र नागपुर तक का सफर आसान, सुरक्षित और तेज होने वाला है. सिवनी-छिंदवाड़ा-सावनेर के बीच फोरलेन प्रोजेक्ट का प्रस्तावित है. इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के द्वारा NH-547 और NH-347 के अंतर्गत डीपीआर का कार्य किया जा रहा है. इससे दोनों राज्यों के बीच हाई स्पीड कनेक्टिविटी बढ़ेगी.

158 किमी लंबे कॉरिडोर का निर्माण होगा

सिवनी-छिंदवाड़ा-सावनेर के बीच 158 किमी लंबे फोरलेन कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा. इस उद्देश्य सावनेर – नागपुर औद्योगिक क्षेत्र को मध्य प्रदेश से जोड़ना है. इससे दोनों राज्यों के बीच यातायात, औद्योगिक परिवहन, कृषि, व्यापार और पर्यटन एक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा.

प्रस्तावित फोरलेन प्रोजेक्ट से दोनों राज्यों के सीमावर्ती शहरों को नई गति मिलेगी. सिवनी-छिंदवाड़ा-नागपुर मार्ग अधिकांश हिस्सों में टू-लेन या सीमित क्षमता वाला मार्ग है. इससे आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. लगातार बढ़ती वाहनों की संख्या की वजह से यात्रा और कठिन हो जाती है. फोरलेन के निर्माण हो जाने के बाद से कोयला परिवहन, औद्योगिक ट्रैफिक और लंबी दूरी के कार्गो वाहनों को समस्या और ट्रैफिक जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: ‘फर्जी फैसला कांड’ मामले में निलंबित जज अमन सिंह भूरिया गिरफ्तार, IAS अवॉर्ड के लिए रचा खेल, जानें क्या है मामला

औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा, आसपास के शहरों में विकास

इस कॉरिडोर की DPR तेजी के साथ तैयार की जा रही है. सबसे इस क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधि को बढ़ावा मिलेगा. ये NH-44 और NH-47 जैसे अहम राजमार्गों से संपर्क स्थापित करेगा. इस बन जाने के नागपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी के अलावा जबलपुर, नरसिंहपुर, बैतूल और पांढुर्णा के लिए विकास की नई राह खुलेगी. नागपुर सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा शहर है. इससे आम लोगों के साथ-साथ व्यापारियों को लाभ मिलेगा.

Exit mobile version