MP News: श्योपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 28 लोग घायल

MP News: एमपी के श्योपुर से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां पर मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई जिसमें कुल 28 मजदूर घायल हुए हैं.
Sheopur Road Accident

श्योपुर रोड एक्सीडेंट

MP News: एमपी के श्योपुर से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां पर रविवार 17 मई दोपहर को तेंदूपत्ता तोड़कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर जगंल से घर वापस लौट रहे मजदूरों से भरी ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, गनीमत ये रही कोई हताहत नहीं हुआ. इस घटना में 28 के करीब महिला-पुरुष मजदूर घायल हुए हैं. इनमें से 13 लोग ज्यादा गंभीर बताए जा रहे है.

सुबह 4 बजे गए थे जंगल

ये हादसा आवदा इलाके में भोजका-धावा और पनार गांवों की सीमा से लगे हुए जंगल के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक हर रोज की तरह रविवार को भी सुबह करीब 4 बजे केरका गांव के लोग(महिला और पुरुष) ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर जंगल में तेंदुपत्ता तोड़ने गए थे. दोपहर के समय तेज धूप और गर्मी पड़ने पर वह तेंदूपत्ता तोड़ने का काम बंद करके ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर अपने घर लौटने लगे.

घयालों को पहुंचाया अस्पताल

कुछ दूर चलने के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर ने कुछ दूर चलते ही मजदूरों से ओवरलोड भरी गड़ी को जंगल के रास्ते पर घुमा दिया. इससे ट्रॉली के पहिए एक तरफ से उठ गए और ट्रॉली पलट गई. मौके पर चींख-पुकार मच गई. ट्रॉली में सवार एक भी ऐसा व्यक्ति नहीं था जिसके थोड़ी-बहुत चोट नहीं लगी हो. बाद में मजदूर जैसे तैसे सड़क तक पहुंचे और 108 एम्बूलेंस को फोन करके ज्यादा घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया.

ये मजदूर हुए ज्यादा चोटिल

इस सड़क हादसे में घायल हुए महिला-पुरुष मजदूरों की संख्या 28 है. लेकिन जो मजदूर ज्यादा चोटिल होकर जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए मजदूरों मदन पुत्र में नसोख आदिवासी,जया पत्नी शेखर, बर्फी पत्नी पप्पू, रेवा पत्नी रमेश, हल्की पत्नी जुगा, कौशल्या पत्नी पप्पू, गोलो बाई पत्नी मोदू, किरन पत्नी सुरेश, गुड्डू पत्नी मारन, लक्ष्मी पत्नी चेतन, यशोदा पत्न कन्हैया, मेवा पत्नी सुरेश, दयाल पुत्र सुंदरलाल आदिवासी का नाम शामिल है.

ये भी पढे़ं- MP News: डिंडोरी में खुले बोरवेल में फंसा 10 साल का मासूम, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान

ज़रूर पढ़ें