Ujjain: महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग, पुजारियों ने की पूजन, दर्शन के लिए लगा भक्तों का जमावड़ा
खुदाई में मिला शिवलिंग
Ujjain News: मध्य प्रदेश में महाकाल मंदिर के परिसर के पास शुक्रवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला है. सुबह टनल की खुदाई के दौरान एक शिवलिंग मिला है. शिवलिंग के मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में आस्था और भक्ति को माहौल बन गया. सूचना मिलने के बाद मंदिर के पुजारियों ने विधि-विधान के साथ शिवलिंग का पूजन किया, इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालू वहां मौजूद रहे और देखते ही देखते भक्तों का जमावड़ा लग गया.
खुदाई में मिला शिवलिंग
महाकाल मंदिर के सामने श्रद्धालुओं की सुविधा का बनाए रखने के लिए गेट नंबर-4 के पास टनल और वेटिंग के हॉल का निर्माण कार्य चल रहा है. शुक्रवार को सुबह करीब 5 बजे खुदाई के दौरान पाेकलेन मशीन चलने वाले ऑपरेटर को मिट्टी में एक शिवलिंग दिखाई दिया. शिवलिंग के मिलने के तुरंत बाद साइट इंजीनियर और मंदिर प्रशासन को इसकी सूचना दी गई. शिवलिंग मिलने पर एहतियातन बरतते हुए खुदाई का काम रोक दिया गया.
पुजारियों ने की पूजा-अर्चना
शिवलिंग को मिट्टी के बाहर निकाला और पुजारियों के मौके पर पहुंचने के बाद शिवलिंग की पूजा-अर्चना की गई. फिलहाल शिवलिंग को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया है. खबर के सामने आने के बाद वहां पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई और सभी दर्शन के लिए लोगों का सिलसिला शुरू हो गया.
नंदी प्रतिमा के मिलने के भी हैं संकेत
खुदाई के दौरान साइट पर मौजूद साइट इंजीनियर सतीश राजपूत ने बताया कि खुदाई के दौरान शिवलिंग के साथ और भी अन्य प्राचीन अवशेष मिलने के संकेत है. उन्होंने कहा कि नंदी की प्रतिमा के अवशेष भी खुदाई के दौरान मिल सकते हैं, जिसकी जांच की जा रही है.
बताया जा रहा है कि मई 2020 में भी महाकाल मंदिर के विस्तार के दौरान चलने वाली खुदाई में प्राचीन मंदिर के अवशेष भी मिले थे. उस दौरान 25 से 30 फीट तक खुदाई करने पर शिवलिंग, नंदी, गणेश और मां चामुंडा सहित कई मूर्तियां मिली थी. खुदाई में मिली मूर्तिंयों को पुरातत्कव विभाग के विशेषज्ञों ने कई हजारों साल पुराना बताया था.
ये भी पढे़ं- Ujjain: अब घर बैठ कर सकते हैं महाकाल अन्नक्षेत्र में दान, मनचाहा दिन चुनने का भी विकल्प, जानिए क्या है ये नया नियम