आपका बच्चा भी पहनता है स्मार्ट वॉच तो हो जाएं सावधान! 10 साल के बच्चे के हाथ में ब्लास्ट, जुड़वा भाई भी चपेट में आया

एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्मार्ट वॉच पहनने में कोई हर्ज नहीं है. लेकिन स्मार्ट वॉच पहनने से पहले कुछ जरूरी बातें ध्यान में रखना जरूरी है.
Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

Smart Watch Blast: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में एक ऐसी घटना हुई है, जिसने सभी को झकझोर दिया है. यहां एक 10 साल के बच्चे की कलाई में बंधी स्मार्ट वॉच में ब्लास्ट हो गया. इससे बच्चे का हाथ बुरी तरह झुलस गया, वहीं बच्चे का जुड़वा भाई भी इसकी चपेट में आ गया है. हालांकि गनीमत रही कि बच्चे की जान बच गई और बच्चा खतरे के बाहर है. लेकिन इस घटना ने सभी लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि स्मार्ट फोन हमारे बच्चों के लिए कितनी सुरक्षित है?

खेलते समय अचानक हाथ में हो गया ब्लास्ट

पूरा मामला इटारसी रोड स्थित गार्डन में ग्राम चांदोन का है. यहां रविवार को 10 साल के दो जुड़वा बच्चे वेदांत चौधरी और सूर्यांश चौधरी दूसरे बच्चों के साथ खेल रहे थे. दोनों अपनी बुआ की शादी में शामिल होने आए थे. वेदांत ने अपने हाथ में स्मार्ट वॉच पहन रखी थी. लेकिन इसी दौरान खेलते समय वेदांत के हाथ में स्मार्ट वॉट में अचानक ब्लास्ट हो गया. वेदांत के पास में खड़ा उसका भाई सूर्यांश भी इसके चपेट में आ गया, हालांकि सूर्यांश को ज्यादा चोट नहीं आई. इसके बाद आनन-फानन में बच्चों को रात करीब एक बजे अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया. डॉक्टर्स का कहना है कि घबराने वाली बात नहीं है, दवाइयों से कुछ ही दिन में जख्म ही हो जाएंगे.

कितनी सेफ है स्मार्ट वॉच?

आज के समय में स्मार्ट फोन और स्मार्ट वॉच का ट्रेंड है. इसके कारण बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी लोग स्मार्ट वाच का इस्तेमाल करते हैं. बच्चों में खासतौर से स्मार्ट वॉच का क्रेज रहता है. लेकिन नर्मदापुरम की घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि इस्तेमाल हम सबके लिए कितना सेफ है.

एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्मार्ट वॉच पहनने में कोई हर्ज नहीं है. लेकिन स्मार्ट वॉच पहनने से पहले कुछ जरूरी बातें ध्यान में रखना जरूरी है. जानकारों का कहना है कि हमेशा ब्रांड वाली स्मार्ट वाच ही पहनें. इसके पीछे बड़ा कारण इसकी बैट्री है. अगर बैट्री सही क्वालिटी की नहीं है, तो ये हीट हो सकती है. जिसके कारण इसमें ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाएगा. बच्चों के संबंध में ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है. बच्चों को कभी भी घड़ी पहनकर सोने ना दें. इस बात का ध्यान रखें कि कहीं घडी गरम तो नहीं हो रही है. जैसे ही घड़ी में हीटिंग की प्रॉब्लम आए, उसे फौरन उतार दें. इसके अलावा चार्जर का विशेष ध्यान रखें. स्मार्ट वॉच को ओरिजनल चार्जर से ही चार्ज करें.

ये भी पढ़ें: ‘बहू के रूप में लक्ष्मी चाहिए’, दूल्हे के पिता ने दहेज में मिले गोल्ड और 25 लाख रुपए लौटाए

ज़रूर पढ़ें