MP News: मुरैना में शादी समारोह में बवाल; दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 9 लोग घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शादी समारोह के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो जल्द ही पुरानी दुश्मनी में बदल गई. इसके बाद दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया.
There was a fierce fight between two groups at a wedding ceremony in Morena.

मुरैना में शादी समारोह में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे.

Input- मनोज

MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव में एक शादी समारोह उस समय रणक्षेत्र में बदल गया, जब पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, साथ ही पत्थरबाजी भी की गई.

शादी समारोह के दौरान हुई कहासुनी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शादी समारोह के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो जल्द ही पुरानी दुश्मनी में बदल गई. इसके बाद दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया. इस झड़प में करीब 9 लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस ने हालात पर काबू पाया

घटना की सूचना मिलते ही महुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया. पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढे़ं: Morena News: NH-44 पर दंपती से लूट की कोशिश, बरसाए डंडे, कार के शीशे टूटे; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान

ज़रूर पढ़ें