MP News: शिक्षक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों का नियुक्ति और पदवृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन, 2 दिनों से भोपाल में डेरा डाला
File Photo
MP News: मध्य प्रदेश के शिक्षक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों ने नियुक्ति और पदवृद्धि की मांग को लेकर भोपाल में दो दिनों से डेरा डाला है. अभ्यर्थी नियुक्ति देने के साथ ही पदवृद्धि की मांग कर रहे हैं. सभी दंडवत प्रणाम कर डीपीआई के दफ्तर पहुंचे थे. सुनवाई ना होने पर अब अभ्यर्थी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं.
अभ्यर्थियों ने कराया मुंडन
शिक्षक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों ने मुडंन कराकर केशदान किए. अंबेडकर मैदान में जुटे अभ्यर्थियों ने बीएड, डीएड की डिग्री की प्रतियां जलाकार विरोध जताया. अभ्यर्थियों ने कहा कि जब डिग्री कोई काम की नहीं है तो फिर किस काम की है. रोजगार तो मिल नहीं रहा है. घर चलाना मुश्किल हो रहा है.
नियुक्ति के साथ पदवृद्धि की मांग कर रहे अभ्यर्थी
माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति देने के साथ पदवृद्धि करने की मांग कर रहे है. वर्ग दो का रिजल्ट घोषित हो चुका है. अब तक नियुक्ति नहीं मिली है. वर्ग दो में चयनित अभ्यर्थियों ने हर विषय में 3-3 पद बढ़ाने की मांग की है. वर्ग 3 में 25 हजार पद बढ़ाने की मांग की है. नियुक्ति और पदवृद्धि के इंतजार में ओवरएज हो रहे हैं.
दंडवत प्रणाम कर पहुंचे थे डीपीआई
अभ्यर्थी दंडवत प्रणाम बोर्ड ऑफिस चौराहे से लोक शिक्षण संचालनालय पहुंचे थे. डीपीआई आयुक्त शिल्पा गुप्ता से मुलाकात कर जल्द से जल्द नियुक्ति देने की मांग की थी. अभ्यर्थियों का कहना है कि निराशा हाथ लगी है. अब ज्वाइनिंग ना मिलने तक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगी.
ये भी पढ़ें: MP News: एडवोकेट जनरल कार्यालय में नियुक्तियों पर नहीं लागू होगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला