Ladli Behna Yojana: 13 मई को आएगी लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्‍त, नरसिंहपुर जिले से सीएम मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे राशि

Ladli Behna Yojana: सीएम मोहन यादव नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुंगवाली से सिंगल क्लिक के माध्‍यम से बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे.
ladli behna yojana

लाडली बहना योजना

Ladli Behna Yojana: मध्‍य प्रदेश में लाड़ली बहनों को योजना की 36वीं किस्‍त का बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में सरकार ने हाल ही में किस्‍त की तारीख का ऐलान किया है. 13 मई को लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्‍त सीएम मोहन यादव नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुंगवाली से सिंगल क्लिक के माध्‍यम से बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे. योजना की किस्‍त किस जगह से जारी होगी इसकी जानकारी गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश ने दी है.

13 मई को होने वाले मुख्‍यमंत्री मोहन यादव के इस कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्‍थल पर तैयारियों की समीक्षा की गई. शनिवार को गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश, कलेक्टर रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्‍थल का निरीक्षण किया है. अधिकारियों ने मुंगवानी में कार्यक्रम सभा स्‍थल, हेलिपैड निर्माण, यातायात की पूरी व्‍यवस्‍था और वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित स्‍थानों का निरीक्षण किया. प्रशासनिक स्‍तर पर होने वाली सुरक्षा की सभी व्‍यवस्‍थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए हैं.

प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों को मिल रहा लाभ

  • लाड़ली बहना योजना में प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रहा लाभ.
  • महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है.
  • लाड़ली बहना योजना की शुरुआत से लेकर अब तक करीब 54 हजार करोड़ रुपये की राशि बहनों के खातों में पहुंचाई जा चुकी है.
  • लाड़ली बहना योजना के माध्‍यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना सरकार की सर्वोच्‍च प्राथमिकता है.

कैसे चेक करें स्‍टेटस

लाड़ली बहना योजना की किस्‍त आने के बाद खाते में राशि का विवरण चेक कर लें.

  • योजना की राशि को चेक करने के लिए सरकार की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं.
  • आवेदन और भुगतान की स्थिति वाले विकल्‍प पर क्लिक करें.
  • समग्र आईडी या फिर रजिस्‍ट्रेशन नंबर को दर्ज करें.
  • मोबाइल पर आए ओटीपी को साइट पर दर्ज करने के बाद स्‍क्रीन पर खाते से जुड़ी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी.

लाड़ली बहना योजना की पात्रता

  • लाड़ली बहना योजना में आवेदन करने वाली महिलाएं मध्‍य प्रदेश की स्‍थानीय निवासी होनी चाहिए.
  • महिला के परिवार की वार्षिक आया 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए.
  • महिला के परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए.
  • परिवार में 5 एकड़ से अधिक भूमि या किसी कोई चारपहिया वाहन न हो.
  • योजना में विवाहित, विधवा और तलाकशुदा सभी महिलाएं पात्र हैं.
  • योजना में महिला की आयु आवेदन के समय 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच में होनी चाहिए.

ये भी पढे़ं- Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना के लिए आधार से बैंक खाता लिंक करवाना जरूरी, जानिए DBT की पूरी प्रक्रिया

ज़रूर पढ़ें