MP Weather News: एमपी में मौसम का ‘गजब’ कॉम्बिनेशन! नर्मदापुरम में चली ‘लू’, IMD ने 20 जिलों में जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट

MP Weather: मार्च के शुरू होते ही ठंड-गर्मी, बारिश और ओलावृष्ट‍ि सभी एक साथ एक ही महीने में देखने को मिल रहे हैं. प्रदेश में लू भी चलने लगी है
weather forecast today

मौसम समाचार

MP Weather News: मध्‍य प्रदेश में मौसम हर दिन रंग बदलता दिखाई दे रहा है. मार्च के शुरू होते ही ठंड-गर्मी, बारिश और ओलावृष्ट‍ि सभी एक साथ एक ही महीने में देखने को मिल रहे हैं. प्रदेश में लू भी चलने लगी है, जिसके चलते पारा 41.6 डिग्री तक पहुंच गया है. कई जिलों में रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा है. वहीं एक बार मौसम विभाग ने बारिश-आंधी का अर्लट जारी किया है. शनिवार को प्रदेश के 20 शहरों और जिलों में तेज आंधी बारिश की संभावना जताई है.

इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मरुगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर इन सभी जिलों में विभाग ने आंधी-बारिश और तुफान का यलो अलर्ट जारी किया है.

आज से बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, एक नया पश्च‍िमी विभोक्ष सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से उत्तरी और पश्च‍िमी जिलें ग्वालियर, चंबल, संभाग में गरज-चमक के साथ हल्‍की बारिश संभावना है. इन क्षेत्रों में हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी के साथ चलने की संभावना जताई जा रही है. पूर्वी मध्‍य प्रदेश में रीवा और जबलपुर संभाग में भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.

मौसम का कैसा है हाल

  • शनिवार के दिन मौसम विभाग ने 20 जिलाें में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
  • नर्मदापुरम में दिन का तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया.
  • देवास-निवाड़ी में रात का तापमान न्‍यूनतम 23-25 डिग्री रहा.
  • जेट स्‍ट्रीम और चक्रवाती सिस्‍टम के चलते एमपी में एक बार फिर बारिश होने की संभावना है.
  • विभाग ने 30-31 मार्च को आधे से ज्यादा मध्‍य प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

प्रदेश के गर्म शहर

नर्मदापुरम में तापमान 41.6 डिग्री रहा वहीं रतलाम में 39.6 डिग्री, विदिशा में 39.1 डिग्री, बैरसिया और भोपाल में 39 डिग्री और भैरूंदा, सीहोर, गुना-राजगढ़ में 38.6 डिग्री तापमान रहा.

यूनतम तापमान वाले शहर

प्रदेश में सबसे कम तापमान वाला शहर पचमढ़ी रहा जहां तापमान 14.2 डिग्री, वहीं करौंदी कटनी 16.1 डिग्री, मंदसौर 16.5 डिग्री, कल्याणपुर शहडोल 16.7 डिग्री और अमरकंटक में 17.8 डिग्री तापमान रहा.

ये भी पढे़ं- MP Weather News: एमपी में मौसम के बदलते रंग! ग्वालियर समेत 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई शहरों में तापमान 41 डिग्री पार

ज़रूर पढ़ें