Vistaar NEWS

PM की अपील ना मानने वालों को सिखाया जाएगा ‘पाठ’, 7 नेता 17 मई को तलब, रैली में निकाला था काफिला

BJP state president Hemant Khandelwal (File Photo)

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल(File Photo)

MP News: दुनियाभर में क्रूड ऑयल को लेकर चल रहे संकट के बीच पीएम मोदी लगातार पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल कम करने की अपील कर रहे हैं. इसके बाद मध्य प्रदेश समेत देशभर में सीएम, मंत्री समेत तमाम जन प्रतिनिधियों ने अपने काफिले में कटौती की है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी अपने काफिले की 13 गाड़ियों की संख्या घटाकर 7 कर दी है. लेकिन कुछ नेताओं की रैलियों में शक्ति प्रदर्शन की झलक देखने को मिली. इसको लेकर सरकार और संगठन नाराजगी जाहिर की है. एमपी में रैली निकालने वाले 7 नेताओं को पार्टी ने 17 मई को तलब किया है.

हेमंत खंडेलवाल बोले- अनुशासन को लेकर पार्ट सख्त

मध्य प्रदेश के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील को लेकर सरकार और संगठन गंभीर है. ऐसे में सभी नेताओं को अनुशासन का पालन करना जरूरी है. सरकार के मंत्री से लेकर नेता सभी पीएम मोदी की अपील का पालन कर रहे हैं. पार्टी में अुशासन सर्वोपरी है. पीएम मोदी की अपील के बावजूद रैलियों में शक्ति प्रदर्शन करने वाले 7 नेताओं को पार्टी ने 17 मई को तलब किया है. इन नेताओं में महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव, सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पंकज जोशी, उपाध्यक्ष राकेश जादौन, किसान मोर्चा देवास के अध्यक्ष टिकेंद्र प्रताप सिंह, लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण शामिल हैं.

बता दें कि मध्य प्रदेश में निगमों, मंडलों और प्राधिकरण में अब तक 63 पदों पर नियुक्ति की गई है. नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और और सदस्यों के लिए 18 मई को स्पेशल ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में होने वाले इस कार्यक्रम में सीएम डॉ मोहन यादव खुद संबोधित करेंगे.

PM मोदी की अपील का असर पूरे प्रदेश में दिखा

मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण वैश्विक संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करने और सोना कम खरीदने की अपील की है. जिसका असर देशभर में देखा जा रहा है. एमपी में भी मुख्यमंत्री से लेकर मेयर तक सभी लोगों ने काफिले को कम करते हुए ई-व्हीकल पर सफर करना शुरू कर दिया है. तेल कंपनियों को महंगा तेल खरीदने के कारण घाटे का सामना करना पड़ रहा है. एक दिन पहले ही यानी 15 मई से पेट्रोल और डीजल के दामों में 3-3 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है.

ये भी पढे़ं: MP में गर्मी से राहत नहीं, 45 के पार पहुंचा पारा, 37 जिलों में हीट वेव का अलर्ट; उमरिया में बारिश से खरीद केंद्र पर गेहूं भीगा

Exit mobile version