MP कांग्रेस में नियुक्तियों का दौर जारी, 5 जिलों के 28 नगर अध्यक्ष घोषित, 27 विधानसभा में मंडलम अध्यक्षों का भी ऐलान
इस लिस्ट में भिंड, छतरपुर, सिंगरौली, शहडोल और नर्मदापुरम जिलों के विभिन्न नगरों के लिए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई.
File Photo.
MP Congress: मध्य प्रदेश कांग्रेस में नियुक्तियों का दौर जारी है. कांग्रेस ने 5 जिलों के 28 नगर अध्यक्ष घोषित किए हैं. इतना ही नहीं 9 जिलों की 27 विधानसभा में मंडलम अध्यक्षों का भी ऐलान किया है. कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ संजय कामले ने इसकी सूची जारी की है. इस लिस्ट में भिंड, छतरपुर, सिंगरौली, शहडोल और नर्मदापुरम जिलों के विभिन्न नगरों के लिए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई.
इन जिलों में बनाए गए नगर अध्यक्ष
जिला: भिंड ग्रामीण
- मालनपुर: सौहबत खान
- गोहद: मुन्नालाल भटेले
- मौ: सोनपाल यादव
जिला: छतरपुर
- नौगांव: कुलदीप यादव
- महाराजपुर: निर्पत चौरसिया
- हरपालपुर: नीरज सिंह
- गढ़ीमलहरा: उमाशंकर चौरसिया
- लवकुशनगर: गोविन्द सोनी
- राजनगर: नफीस राईन
- खजुराहो: दीपांशु सोनी
- बारीगढ़: रोहित वर्मा
- चंदला: सागर चक्रवर्ती
- सटई: गौरव नामदेव
- बिजावर: सौरभ भटनागर
- बडामलहरा: परसादी अहिरवार
- बक्सवाहा: लेखराम पटेल
- घुवारा: पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल
जिला: सिंगरौली
चितरंगी नगर पंचायत: अरुण कुमार धर द्विवेदी
जिला: शहडोल
- शहडोल: प्रभात पांडेय
- जयसिंहनगर: अजय जायसवाल
- ब्यौहारी: हरिसिंह बरगाही
- खांड: राजेन्द्र सोनी
- धनपुरी: मो. साबिर
- बुढ़ार: हर्ष पाठक
- बकहो: जवाहर राव
जिला:नर्मदापुरम
माखन नगर: रत्नेश बड़गूजर

ये भी पढ़ें: MP News: रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, BJP नेता के बेटे पर FIR