MP News: ‘अतीक अहमद मरा है, गैंग नहीं…’, सतना के स्कूल में धमकी भरे लेटर से हड़कंप

MP News: शासकीय माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड पर 'अतीक अहमद गैंग' के नाम से धमकी भरा संदेश लिखा मिला है. बोर्ड पर कई लोगों से लाखों रुपए लेने की बात भी लिखी गई है.
The Threat Written on the Board

बोर्ड पर लिखी धमकी

MP News: सतना जिले के कोठी कस्बे में शासकीय माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड पर ‘अतीक अहमद गैंग’ के नाम से धमकी भरा संदेश लिखा मिला है. बोर्ड पर कई लोगों से लाखों रुपए लेने की बात भी लिखी गई है. सबसे आखिर में यह लाइन लिखी थी कि अतीक अहमद मारा गया है, लेकिन उसका गैंग नहीं. उसके गैंग के साथ मिलकर कांड करेंगे. यह देखकर शिक्षक भी हैरान रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

कुख्यात गैंगस्टर का नाम सामने आने से बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश का कुख्यात गैंगस्टर अतीक अहमद, जो पुलिस कस्टडी के दौरान मारा जा चुका है, उसके बाद उसका नेटवर्क खत्म माना जा रहा था. यूपी में उसकी दहशत काफी खौफनाक रही है. उसके मारे जाने के बाद अपराध जगत में कमी भी देखी गई थी, लेकिन अब उसके नाम का इस्तेमाल कर धमकी दिए जाने से चिंता बढ़ गई है.

विद्यालय में बोर्ड पर लिखी धमकी से मचा हड़कंप

अतीक अहमद गैंग के नाम पर यह मामला सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला कठवारिया का है. यहां उस समय हड़कंप मच गया जब विद्यालय के अंदर बोर्ड पर गैंग के नाम से धमकी लिखी हुई मिली. आखिरी लाइन में साफ लिखा गया था कि अतीक अहमद मर गया है, लेकिन उसकी गैंग अभी जिंदा है.

लोगों के नाम और रकम का भी किया गया जिक्र

बोर्ड पर केवल धमकी ही नहीं, बल्कि कई लोगों के नाम और उनसे वसूली जाने वाली रकम का भी जिक्र किया गया है. इस संदेश को पढ़ने के बाद पूरे विद्यालय में शिक्षक और बच्चों के बीच दहशत का माहौल बन गया.

पुलिस जांच शुरू

बोर्ड पर लिखावट देखते ही विद्यालय प्रबंधन ने तुरंत कोठी पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. विद्यालय प्रबंधन ने कोठी थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढे़ं- जिंदगी बचाने की जगह, मौत को न्योता! मऊगंज में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में धांधली, अधिकारियों ने साधी चुप्पी

ज़रूर पढ़ें