Indore: इंदौर के राजवी बाजार में जहरीली गैस रिसाव से मचा हड़कंप, लोगों को सांस लेने में हुई दिक्कत, 5 लोग अस्‍पताल में भर्ती

Indore: इंदौर के रावजी बाजार थाना इलाके में गुरुवार रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बाजार में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया.
Toxic gas leak in Indore

इंदौर में जहरीली गैस रिसाव

Indore News: इंदौर के रावजी बाजार थाना इलाके में गुरुवार रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बाजार में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया. गैस के प्रभाव से आसपास मौजूद लोगों को घबराहट और सांस लेने में तकलीफ होने लगी. एहतियात के तौर पर दो महिलाओं सहित कुल पांच लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया.

प्रशासन ने दी जानकारी

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार सभी प्रभावित लोगों की हालत सामान्य है और किसी की स्थिति गंभीर नहीं है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव हसनी ने जानकारी दी कि अस्पताल में भर्ती सभी पांचों व्यक्तियों की स्थिति स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं.

सिलेंडर काटते समय हुआ गैस रिसाव

पुलिस के मुताबिक ककतपुरा पुल के नीचे शहजाद नामक एक कबाड़ी अपनी दुकान पर एक सिलेंडर काट रहा था. इसी दौरान सिलेंडर में मौजूद अमोनिया गैस अचानक बाहर निकलने लगी. गैस फैलते ही वहां मौजूद लोगों को बेचैनी और सांस लेने में परेशानी महसूस हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

पुलिस और दमकल की तत्परता से हालात काबू में

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. सिलेंडर को तत्काल कब्जे में लेकर वहां से हटाया गया और एहतियातन क्षेत्र में पानी का छिड़काव कराया गया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई. पुलिस ने संबंधित कबाड़ी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढे़ं- भोपाल में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, पहली बार लगातार 100 घंटे खेला गया क्रिकेट, इंडिया और एशिया बुक में दर्ज हुआ नाम

ज़रूर पढ़ें