Vidisha: किन्नरों ने पीट-पीटकर युवक को मार डाला; शव को चलती ट्रेन से नीचे फेंका, पिटाई के वीडियो से हुआ खुलासा
विदिशा में चलती ट्रेन के अंदर किन्नरों ने पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी.
Transgender Murdered In Train: पैसे देने से मना करने पर पहले तो किन्नरों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया. ट्रेन के अंदर ही निर्वस्त्र होकर किन्नर युवक के ऊपर बैठ गए. ट्रेन के अंदर किन्नरों का खौफ इतना था कि कोई भी व्यक्ति उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं जुटा सका. हत्या का खुलासा भी तब हुआ जब युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया.
विस्तार से जानिए क्या है पूरा मामला
पूरा मामला गोंडवाना एक्सप्रेस का है. यहां विदिशा जिले का रहने वाला एक युवक ट्रेन में सफर कर रहा था. तभी किन्नर भी ट्रेन में पहुंच गए. किन्नरों के पैसा मांगने पर युवक ने इनकार कर दिया. इसके बाद किन्नर गाली-गलौज करने लगे. जब युवक ने इसका विरोध किया तो उन्होंने युवक को पीटना शुरू कर दिया. अपने कपड़े उतारकर किन्नर युवक के ऊपर बैठ गए. किन्नरों ने युवक को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. इसके बाद गंजबासौदा के पास चलती ट्रेन से शव को नीचे फेंक दिया.
ये भी पढे़ं: Seoni: शराब के नशे में झूमे TI; सिर पर रखी बीयर की बोतल, गाना बजाया- पी ले, पी ले ओ मोरे जानी
पिटाई के वीडियो से हुआ हत्या का खुलासा
विदिशा के गंजबासौदा का रहने वाला आदर्श विश्वकर्मा भोपाल में नौकरी करता था. वह हर रोज ट्रेन से ही भोपाल आता-जाता था. 15 मार्च को भी आदर्श गोंडवाना एक्सप्रेस से वापस लौट रहा था. तभी किन्नरों ने आदर्श की हत्या कर दी. ट्रेन में ही मौजूद एक व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बनाया था. जब सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ तो परिजनों को आदर्श की मौत के कारणों का पता चला. फिलहाल परिजनों ने मामले में SP से हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी किन्नरों की गिरफ्तारी की मांग की है.



