Twisha New Dog Dance Video: भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा की संदिग्ध मौत के बाद एक और नया वीडियो सामने आया है. वीडियो में ट्विशा अपने पेट(डॉगी) के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में जय श्री कृष्णा और राधे का गाना बज रहा है. इस गाने पर ट्विशा झूमती हुई नजर आ रही हैं. ट्वीशा ने अपने डॉगी के दोनों पैर पकड़ रखे हैं और उसके साथ डांस कर रही हैं. 2 मिनट 4 सेकेंड के वीडियो में ट्विशा भक्ति के डूबी हुई नजर आईं.
‘आज हाई कोर्ट में अर्जी लगाएगा परिवार’
ट्विशा के परिजनों की दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग को कोर्ट ने खारिज कर दिया है. इसके बाद परिवार ने हाई का रुख करने का फैसला किया है. विस्तार न्यूज़ की टीम से बात करते हुए ट्विशा के परिजनों के वकील अंकुर पांडे ने बताया कि वे आज ही हाई कोर्ट में अर्जी लगाएंगे. पांडे ने कहा, ‘कोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम करने के लिए मना नहीं किया है. कोर्ट ने सिर्फ ये कहा है कि दिल्ली में पोस्टमार्टम नही करवा सकते हैं. अगर ऐसा होता तो कोर्ट बॉडी को प्रिजर्व्ड करने की बात ना कहता. अगर कलेक्टर भी चाहते तो वह दोबारा पोस्टमार्टम करवाने की परमिशन दे सकते थे. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. इसलिए अब निचली अदालत के फैसले के खिलाफ आज हाई कोर्ट में अर्जी लगाएंगे.’
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में एक नया वीडियो सामने आया है. वीडियो में ट्विशा शर्मा अपने पालतू कुत्ते के साथ धार्मिक गाने पर झूमती नजर आ रही हैं. वीडियो कब का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है. ट्विशा का यह नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. #TwishaSharma |… pic.twitter.com/vatS5oi52y
— Vistaar News (@VistaarNews) May 21, 2026
‘जिसकी बेटी है, उसके परिवार को छोड़कर सभी को कॉल किया’
अंकुर पांडे ने कहा, ‘कानून के तहत इस तरह के केस में एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी पक्ष का ट्रायल होता है, लेकिन यहां तो आरोपी गिरिबाला सिंह को जमानत दे दी गई. सभी साक्ष्यों को ध्यान में नहीं रखा गया. सिर्फ एक चैट के आधार पर फैसला लिया गया. आरोपी पक्ष इंफ्लुएंशल लोग हैं. ये लोग जांच प्रभावित कर रहे हैं. बड़ी हैरान करने वाली बात है और जांच का विषय है कि गिरिबाला सिंह ने ट्विशा की मौत के बाद 12 और 13 मई को सभी लोगों को कॉल किया. लेकिन जिसकी बेटी थी, उसी के परिवार को कॉल नहीं किया.’
