MP News: सफाई करने सीवर में उतरे 2 कर्मचारियों की मौत, जहरीली गैस से दम घुटने की आशंका
इंदौर में सीवर में सफाई करने उतरे 2 कर्मचारियों की मौत.
MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में सीवर में सफाई करने उतरे दो कर्मचारियों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि जहरीली गैस से दम घुटने के कारण दोनों कर्मचारियों की मौत हुई है. दोनों मृतक नगर निगम के कर्मचारी थे. वहीं एक अन्य कर्मचारी को समय रहते सीवर से निकाल लिया गया, जिसके कारण उसकी जान बच गई.
30 फीट गहरा है सीवर टैंक
पूरा मामला इंदौर के जोन 13 में चोइथराम मंडी गेट का है. यहां नगर निगम के कर्मचारी सक्शन टैंकर लेकर लगभग 30 फीट गहरे सीवर में सफाई करने पहुंचे थे. 3 कर्मचारी सीवर में सफाई करने के लिए उतरे थे. बताया जा रहा है कि तभी पाइप का एक टुकड़ा सीवर टैंक में गिर गया. जिसे निकालने के लिए कर्मचारी टैंक में उतरे थे. इसी दौरान जहरीली गैस से दो कर्मचारियों का दम घुट गया, जिससे उनकी मौत हो गई.
‘ऊपर से देखा तो दोनों बेहोश पड़े थे’
घटना शाम साढ़े 6 बजे की बताई जा रही है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. वहीं मौके पर मौजूद एक अन्य कर्मचारी ने बताया कि दो कर्मचारी नीचे सफाई करने उतरे थे, लेकिन जब काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो ऊपर से झांककर देखा गया तो दोनों बेहोश पड़े थे. इसके बाद एक स्थानीय नागरिक भी टैंक में उतर गए. सीवर टैंक से निकालकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान करण और अजय के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस रेस्क्यू करके आगे की कार्रवाई कर रही है.
ये भी पढे़ं: MP News: CM मोहन यादव ने किया होलिका दहन, प्रदेश में सबसे पहले महाकाल को गुलाल लगाकर किया गया शुरू