PM मोदी की अपील, नेताओं की मनमानी! 700 गाड़ियों का काफिला लेकर भोपाल पहुंचे निगम अध्यक्ष

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम डॉ मोहन यादव की अपील का असर भी पाठ्यपुस्तक निगम के नए अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर पर दिखाई नहीं दिखाई दिया.
New Chairman of Textbook Corporation, Saubhagya Singh Thakur reached Bhopal with a convoy of 700 vehicles.

पाठ्यपुस्तक निगम के नए अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर 700 गाड़ियों का काफिला लेकर भोपाल पहुंचे.

MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 घंटे में दो बार देशवासियों से पेट्रोल डीजल का कम इस्तेमाल करने की अपील कर चुके हैं. लेकिन प्रधानमंत्री की अपील मध्य प्रदेश के नेताओं पर ही बेअसर साबित हो रही है. पाठ्यपुस्तक निगम के नए अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर पदभार ग्रहण करने के लिए उज्जैन से भोपाल 700 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंच गए. इसके कारण सड़कों पर भीषण जाम की स्थिति बन गई.

PM और CM की अपील की धज्जियां उड़ाई!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेट्रोल डीजल बचाने की 24 घंटे में 2 बार अपील कर चुके हैं.सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी कैबिनेट बैठक में मंत्रियों से कहा कि वे जनता को पीएम की अपील का पालन करने के लिए प्रेरित करें. उन्होंने पब्लिक ट्रांसपोर्ट, वर्क फ्रॉम होम, वर्चुअल मीटिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग पर जोर दिया. लेकिन यहां पब्लिक को पेट्रोल-डीजल के कम इस्तेमाल की अपील करना दूर की बात है. बीजेपी नेता ही पीएम की अपील की धज्जियां उड़ा रहे हैं.

गाड़ियां आपस में टकराई, घंटों लगा जाम

सोमवार को जब अपने 700 से ज्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ बीजेपी नेता और मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के नवनियुक्त चेयरमैन सौभाग्य सिंह निकले तो आलम ये था कि उनके काफिले की गाड़ियां आपस में ही टकरा गईं. इतना ही नहीं भोपाल की सड़कों पर लंबा जाम लग गया. जिसके कारण लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा. बीजेपी ऑफिस ही नहीं बल्कि बोर्ड ऑफिस से लेकर अरेरा हिल्स तक लगे जाम में लोग फंस गए.

प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचकर सौभाग्य ठाकुर ने भाजपा कार्यालय पहुंचने के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस दौरान ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ चही पार्टी कार्यालय के परिसर में लगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं का माल्यार्पण किया.

ये भी पढे़ं: MP News: महाकाल के दर्शन के बाद भावुक दिखीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, बोलीं- जब बुलावा आता है, तभी कोई आ पाता है

ज़रूर पढ़ें