MP News: गुम हुए मोबाइल लौटाने में उज्जैन पुलिस अव्वल! 3 साल में 4 करोड़ रुपये से ज्यादा के फोन वापस दिलाए

406 लोगों के गुम होने के बाद बरामद किए गए मोबाइल की कुल कीमत लगभग 73 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है. इनमें कई मोबाइल दूसरे जिलों और राज्य के बाहर तक सक्रिय पाए गए थे.
Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

MP News: होली से पहले उज्जैन पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 406 गुम मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए. करीब 73 लाख 30 हजार रुपये कीमत के ये मोबाइल साइबर टीम ने ट्रैक कर बरामद किए. एसपी प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान से लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलकी. बता दें कि तीन सालों में उज्जैन पुलिस ने 40,74,5000 करोड़ के अनुमानित कीमत के 2038 मोबाइल लोगों को लोटाये हैं.

होली से पहले साइबर साइबर टीम ने दिया लोगों को तोहफा

रविवार को होली के एक दिन पहले उज्जैन पुलिस ने शहरवासियों को बड़ा तोहफा दिया. जिले में बढ़ती मोबाइल गुम होने की शिकायतों के बीच एसपी प्रदीप शर्मा के विशेष अभियान चलाया गया. आईटी सेल और साइबर टीम ने लगातार तकनीकी निगरानी करते हुए 406 गुम मोबाइल ट्रैक कर बरामद किए और उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा.

बरामद किए गए मोबाइल की कीमत 73 लाख 30 हजार

406 लोगों के गुम होने के बाद बरामद किए गए मोबाइल की कुल कीमत लगभग 73 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है. इनमें कई मोबाइल दूसरे जिलों और राज्य के बाहर तक सक्रिय पाए गए थे. पुलिस ने तकनीकी माध्यमों से उनकी लोकेशन ट्रेस कर सुरक्षित वापस दिलाया. मोबाइल मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और कई लोगों ने पुलिस का आभार जताया.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि गुम हुए मोबाइल जल्द से जल्द उनके असली मालिकों तक पहुंचाए जा सकें. मोबाइल गुम होते ही संबंधित सिम ऑपरेटर से सिम डि-एक्टिवेट करवाकर उसी नंबर का नया सिम जारी करवाएं.

ये भी पढे़ं: MP News: अपनी ही सरकार पर BJP विधायक का प्रहार, विधानसभा में जवाबों की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

ज़रूर पढ़ें