देवास TI मर्डर केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया ट्रक का क्लीनर, ड्राइवर पर 10000 का इनाम
मृतक TI दिलीप पुरी
Dewas TI Murder Case: टीआई दिलीप पुरी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. जिस ट्रक से पुलिस अधिकारी को कुचला गया. उसके क्लीनजर को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस ने इस मामले में चौथे संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है. वारदात के बाद से फरार ड्राइवर पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है.
गाड़ी मालिक कैरम सिंह पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान उसके पैर में चोट आई. पुलिस ने क्लीनर और गाड़ी मालिक से पूछताछ कर रही है. मामले में नए खुलासे हो सकते हैं.
कांग्रेस नेता ने की निष्पक्ष जांच की मांग
कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने मध्य प्रदेश में शराब माफिया की कथित दबंगई को लेकर सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफिया इतने बेखौफ हो चुके हैं कि शराब कारोबारियों ने एक बड़े पुलिस अधिकारी को सरेआम गाड़ी से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है.
उन्होंने आगे कहा कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए. किसी भी आरोपी को बचाने की कोशिश न हो और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले. उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे अपराधियों में कानून का डर पैदा हो और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.
ये भी पढ़ें: भोपाल में 18 दिनों में तीसरी बार पकड़ी गई ड्रग्स की बड़ी खेप, कीमत 3.45 करोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
मध्य प्रदेश सरकार की नाकामी के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को सड़कों पर उतर कर फ्रीगंज के टॉवर पर मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया. कांग्रेस का कहना है कि पूरे प्रदेश में आराजकता का माहौल बन चुका है. आम व्यक्ति तो डर-डर के जी रहा है लेकिन अब तो पुलिस भी खोफ में आ चुकी है, जिस प्रकार शराब माफिया ने दबंग ईमानदार थाना प्रभारी दिलीप पूरी गोस्वामी ड्यूटी के दौरान अपना कर्तव्य निभा रहे थे.