‘हमसे 3-4 दिनों के 14 लाख वसूले’, मैदान को लेकर कांग्रेस का IDA पर तंज, दावा – पटाखा व्यापारियों का करोड़ों बकाया

Indore IDA Ground Rent Controversy: इंदौर में IDA के मैदान के किराये को लेकर अब सियासत गरमा गई है. रीजनल पार्क के सामने मैदान के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस ने IDA की किराया नीति पर सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस का दावा है कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए महज 3-4 दिनों के इस्तेमाल पर करीब 14 लाख रुपए किराया लिया गया
congress leader neelabh shukla

कांग्रेस नेता नीलाभ शुक्ला

Congress Slams IDA Ground Charges: इंदौर में IDA के मैदान के किराये को लेकर अब सियासत गरमा गई है. रीजनल पार्क के सामने मैदान के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस ने IDA की किराया नीति पर सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस का दावा है कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए महज 3-4 दिनों के इस्तेमाल पर करीब 14 लाख रुपए किराया लिया गया, जबकि थोक पटाखा बाजार के लिए करीब 40 दिनों के इस्तेमाल की राशि इससे काफी कम होने की बात सामने आई है.

कांग्रेस का IDA पर तंज

AICC मीडिया कोऑर्डिनेटर नीलाभ शुक्ला ने कहा कि इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) का बीजेपी के शासनकाल में दोहरा रवैया स्पष्ट तौर से समझ में आता है. राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 3-4 दिनों के लिए ग्राउंड लिया गया था. इसका किराया 14 लाख रुपये वसूला गया. उन्होंने आगे कहा कि उस मैदान में पटाखा व्यापारी अपनी दुकानें लगा रहे हैं. इसके लिए उनसे 5-7 लाख रुपये लिया जा रहा है. हम नहीं चाहते कि उनसे ज्यादा पैसा वसूला जाए. कांग्रेस पर दबाव बनाया गया. IDA द्वारा कांग्रेस से वसूले गए 14 लाख गलत हैं.

दावा – पटाखा व्यापारियों पर करोड़ों बकाया

कांग्रेस ने IDA से रेट कार्ड, मैदान का क्षेत्रफल, उपयोग की अवधि और किराया तय करने के नियम सार्वजनिक करने की मांग की है. अब मामला इसलिए भी गरम है क्योंकि पटाखा व्यापारियों पर बीते साल का एक करोड़ रुपए से ज्यादा का बकाया सामने आया है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि किराया तय करने का पूरा हिसाब आखिर क्या है और इतने समय बाद इतनी बड़ी रिकवरी क्यों निकाली गई.

ये भी पढ़ें: Indore: चुनाव आयोग की बड़ी कवायद, दोबारा जोड़े जाएंगे 4.47 लाख वोटर्स के नाम, SIR प्रक्रिया में हटाए गए थे

ज़रूर पढ़ें