Ujjain: महाकाल लोक में आपस में भिड़ीं महिलाएं, श्रद्धालु और महिला सुरक्षाकर्मी के बीच जमकर हुई मारपीट
महाकाल लोक में भिड़ीं महिलाएं
Ujjain: उज्जैन के महाकाल लोक से महिला श्रद्धालुओं और मंदिर समिति के सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. महाकाल लोक की सप्त ऋषि की मूर्तियों के पास एक महिला सुरक्षाकर्मी और कुछ महिला श्रद्धालुओं के बीच विवाद हो गया. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज भी हुई और जब विवाद बढ़ गया तो मारपीट भी होने लगी.
देखते ही देखते बढ़ गया विवाद
इस घटना जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि हिला सुरक्षाकर्मी कुछ महिला श्रद्धालुओं से बहस करती नजर आ रही है. देखते ही देखते अन्य महिला श्रद्धालु भी वहां पहुंच जाती हैं और सुरक्षाकर्मी को घेर लेती हैं. इसी दौरान एक अन्य सुरक्षाकर्मी भी विवाद में शामिल हो जाता है. इसके बाद स्थिति बिगड़ जाती है और महिला श्रद्धालु महिला सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट करती दिखाई देती हैं.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस घटना के दौरान दोनो पक्षों द्वारा जमकर गाली-गलौज भी किया गया. बाद में कुछ लोगों ने बीच-बचाव करके मामले को शांत कराया.महाकाल लोक में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में इस तरह की घटनाओं से मंदिर और शहर की छवि पर भी असर पड़ता है.
सावन में पहुंचे डेढ़ करोड़ श्रद्धालु
बीते महीने सावन में ही बाबा महाकाल के दर्शनों के लिए करीब डेढ़ करोड़ श्रद्धालु पहुंचे. मंदिर समिति द्वारा जानकारी दी गई है इस साल सावन में सबसे ज्यादा भक्तों के उज्जैन पहंचनें का रिकॉर्ड बन गया है. इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के महाकाल नगरी पहुंचने की वजह से मंदिर समिति की आय में भी बड़ा इजाफा हुआ है.
यह भी पढ़ें: सोनल दिनुषा ने भारत की नाक में किया दम, शतक जड़कर रचा ऐसा इतिहास जो आज तक कोई नहीं कर सका